{"_id":"61b3a6972b091a29484f8b63","slug":"if-the-brother-in-law-asks-for-the-loan-amount-then-the-sister-is-threatened-with-divorce-bareilly-news-bly468746786","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई से उधार की रकम मांगी तो बहन को तलाक की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनोई से उधार की रकम मांगी तो बहन को तलाक की धमकी
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : amar ujala
साले ने बहनोई के खिलाफ थाना बारादरी में दर्ज कराया मुकदमा
बरेली। एजाजनगर गौंटिया में रहने वाले फौजी जकी अहमद ने मोहल्ले में ही रहने वाले अपने बहनोई हसीन अहमद के खिलाफ थाना बारादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उधार की रकम वापस मांगने पर हसीन अहमद उनकी बहन को तलाक देने की धमकी दे रहा है।
जकी अहमद ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन आसिया का निकाह एजाजनगर गौंटिया के ही हसीन अहमद से हुआ था। हसीन जरी का काम करता है और होटल चलाता है। कुछ समय पहले हसीन ने लॉकडाउन में कारोबार चौपट हो जाने की बात कहकर जकी से साढ़े चार लाख रुपये उधार ले लिए। हसीन का कारोबार अब जब पहले जैसा हो गया तो जकी ने रुपये वापस मांगे। इस पर हसीन ने गालीगलौज करते हुए जकी की बहन आसिया को तलाक देने की धमकी दी। बारादरी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।