{"_id":"6844a6332e514f314b079930","slug":"if-sugarcane-is-cultivated-using-scientific-method-then-the-yield-has-increased-bareilly-news-c-4-1-bly1039-657856-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती हुई तो बढ़ गई उपज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती हुई तो बढ़ गई उपज
विज्ञापन
बरेली। सामान्य तरीके से गन्ने की खेती से ज्यादा मुनाफा वैज्ञानिक विधि से होती है। किसान संगोष्ठी में जब वैज्ञानिकों ने जानकारी दी तो किसानों ने ध्यान नहीं दिया। अब जब खेती की तो उन्हें मुनाफा हुआ। यह विचार शनिवार को विशेषज्ञों से प्रगतिशील किसानों ने साझा किए।
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर के वैज्ञानिकों की टीम विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत बरेली, बदायूं, रामपुर जिले के गांवों में पहुंचकर किसानों से मुलाकात की। यहां उन्होंने कृषि संबंधी समस्याओं व उसके समाधान की जानकारी दी। किसानों ने बताया कि वे आईवीआरआई से गन्ने की वैज्ञानिक खेती का प्रशिक्षण लेकर खेतों में आजमाया तो उपज बढ़ने से लाभ मिला है। वैज्ञानिकों ने खरीफ फसल प्रबंधन, कृषि संबंधित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी योजनाएं साझा कीं।
जादौंपुर के किसानों ने पशुओं में बांझपन की समस्या बताई, जिसका मौके पर समाधान किया गया। संयुक्त निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रूपसी तिवारी ने कहा कि वैज्ञानिकों के किसानों से संवाद के बाद रिपोर्ट के आधार पर कृषि, पशुपालन संबंधी समस्या के निदान का प्रयास रहेगा। ब्यूरो