फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   if Farmer Registry is not done then installment of Kisan Samman Nidhi will get stuck

UP News: फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो अटक जाएगी किसान सम्मान निधि की किस्त, जरूर करा लें ये काम

Sat, 28 Dec 2024 04:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 28 Dec 2024 04:46 PM IST
सार

शासन ने किसानों के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। अगर किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे तो किसान सम्मान निधि समेत सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने में मुश्किल हो सकती है।

विज्ञापन
if Farmer Registry is not done then installment of Kisan Samman Nidhi will get stuck
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली में एक महीने के अभियान में सिर्फ पांच फीसदी किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री कराई है। जिले में 4.36,678 किसान हैं। इसमें सिर्फ 15256 किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है। अगर किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएंगे तो भविष्य में किसान सम्मान निधि समेत तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने में मुश्किल हो सकती है। यह जानकारी देकर कृषि विभाग के कर्मचारी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री एक ऐसी आईडी है जो विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए काम आएगी। इसलिए किसानों के लिए अनिवार्य है। इसमें देरी न करें। अगर आपको अपने एंड्रायड मोबाइल फोन से फॉर्मर रजिस्ट्री नंबर जारी करना है तो आप आधार कार्ड, जमीन की खतौनी और मोइबाल नंबर, जो आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है। 
विज्ञापन


फार्मर रजिस्ट्री: जरूर करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद upfr.agristack.gov.in पर क्लिक करें। यह विवरण भरना होगा। मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। उसे भरेंगे तो फार्मर रजिस्ट्री नंबर मिल जाएगा। इसके अलावा किसान जन सुविधा केंद्र पर जाकर अपना आधार कार्ड, उससे लिंक मोबाइल नंबर एवं जमीन की खतौनी लेकर अपना फार्म रजिस्ट्री में दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed