फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   I am defeated Baba but I have faith in you...

Bareilly News: हारा हूं बाबा पर तुझ पे भरोसा है....

Tue, 24 Oct 2023 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
I am defeated Baba but I have faith in you...
खुटार। श्री श्याम परिवार खुटार की ओर से नगर के मेन रोड मैदान पर खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


रविवार शाम से ही संकीर्तन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। लोगों ने जोत के दर्शन किए और खाटू श्याम के सजे दरबार में मत्था टेक कर पुण्य लाभ अर्जित किया। भगवान गणेश की वंदना के बाद दिल्ली से आए भजन गायक राहुल शर्मा ने हारा हूं बाबा, पर तुझ पर भरोसा है, जीतूंगा एक दिन दिल ये कहता है, सहित कई सुंदर भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।

भजन गायिका सोनम सक्सेना और हरियाणा के अंकित शर्मा ने भी बाबा खाटू श्याम के भजन सुनाए। संकीर्तन के दौरान कलाकारों ने सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। बाबा श्याम को 56 भोग लगाया गया और इत्र वर्षा की गई। सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। इसके बाद खाटू श्याम से लाई गई जोत को विसर्जित किया गया। कार्यक्रम में सेवादारों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed