फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband wife attempts self-immolation at Collectorate complex in Bareilly

बरेली: कलक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह की कोशिश, दंपती ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, पुलिस ने बचाया

Tue, 25 Aug 2026 12:43 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 25 Aug 2026 12:43 PM IST
सार

बरेली के कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को उस वक्त खलबली मच गई, जब दंपती ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दंपती को रोका और उनसे पेट्रोल से भरी बोतल छीनी।  

विज्ञापन
husband wife attempts self-immolation at Collectorate complex in Bareilly
कलक्ट्रेट के बाहर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को एक दंपती ने आत्मदाह की कोशिश की। जमीन विवाद से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। पुलिसकर्मियों की तत्परता से घटना होने से बच गई। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के चंद्रपुर बिचपुरी गांव निवासी नरेश पाल सिंह अपनी पत्नी के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पोस्टर के नीचे खड़े होकर आसपास गुजर रहे लोगों को अपनी समस्या बताई। इसके बाद बोतल में लाया ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


इस घटना से कलक्ट्रेट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दंपती को पकड़ा। उन्होंने उनके हाथ से ज्वलनशील पदार्थ की बोतल छीन ली। इस दौरान बीच-बचाव में सब इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह की अंगुली में चोट लग गई। होमगार्ड संदीप शर्मा पर भी बोतल से तेल के छींटे आ गए। पुलिसकर्मी ने दंपती को काबू किया। बाद में दोनों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन विवाद से परेशान था दंपती
पूछताछ में नरेशपाल ने बताया कि वह लंबे समय से जमीन विवाद से जूझ रहा है। उसका कहना है कि समस्या के समाधान के लिए वह लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहा है लेकिन सुनवाई न होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान हो गया है। इस वजह से उसने पत्नी के साथ आकर आत्मदाह जैसा कदम उठाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed