फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband unable to make physical relation, brother-in-law raped

Bareilly News: पति शारीरिक संबंध बनाने में अक्षम, देवर ने किया दुष्कर्म

Tue, 04 Jul 2023 02:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 04 Jul 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Husband unable to make physical relation, brother-in-law raped
नवाबगंज। शादी के बाद दूसरी बार ससुराल गई विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप लगाया है कि उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। उसने देवर पर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नवाबगंज के क्षेत्र के किसान ने अपनी बेटी की शादी 25 जून, 2023 को मीरगंज क्षेत्र के एक गांव के युवक से की थी। विवाह के बाद नवविवाहिता ससुराल पहुंची तो उसे पता चला की उसका पति शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। दो दिन ससुराल मेंं रुकने के बाद वह मायके आ गई। 30 जून को ससुराल वाले उसे दोबारा लेने गए। वह फिर से ससुराल पहुंची तो बताया कि उसका पति उससे बात नहीं कर रहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके देवर को पति की जगह कमरे में भेज दिया। देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। विवाहिता ने दो जून की सुबह विरोध जताया तो ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसकी सूचना पीड़िता ने मायके में दे दी। मायके वाले वहां पहुंचते उससे पहले ही उसे पीटकर घर से निकाल दिया। अब पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है, जांच कराई जा रही है। इसके के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी और का न हो ऐसा नसीब
हाथ में रची मेहंदी और हरी चूड़ियां पहने विवाहिता कोतवाली पहुंची तो लोग हैरान रह गए। विवाहिता ने रोते हुए पुलिस को बताया कि उसके जैसा नसीब किसी का भी न निकले। ससुराल वालों ने उसका जीवन बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed