फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband left his mother-in-law's house for Karwachauth .. husband killed

करवाचौथ के लिए मायका छोड़ ससुराल गई.. पति ने मार डाला

Sun, 01 Nov 2020 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
Husband left his mother-in-law's house for Karwachauth .. husband killed
कंचन मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

करगैना की युवती का निकला अखा मोड़ पर मिला शव, पीलीभीत में हुई थी शादी
विज्ञापन

दो महीने से अपने मायके में थी, गुरुवार को ही भाई से कहकर गई थी ससुराल

बरेली/बिशारतगंज। शुक्रवार सुबह बिशारतगंज क्षेत्र में अखा मोड़ पर झाड़ियों में मिली युवती के शव की शनिवार को शिनाख्त हो गई। करगैना से पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी पहुंचे भरत मिश्रा ने उसकी पहचान अपनी बहन कंचन मिश्रा के रूप में करते हुए उसके पति पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया। पीलीभीत पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
बिशारतगंज क्षेत्र में अखा तिराहे के पास शुक्रवार सुबह करीब 30 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसकी गला काटकर और चाकुओं से गोदकर हत्या की गई थी। शनिवार को शव की पहचान कंचन के रूप में उसके भाई करगैना निवासी भरत मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि सुबह अखबार में खबर देखने के बाद उनके पिता डॉ. विजय कुमार मिश्रा को संदेह हुआ जिसके बाद वे लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। भरत ने बताया कि कंचन मां की तबीयत खराब होने की वजह से दो महीने से मायके में ही थी। करवाचौथ नजदीक आई तो कंचन ने ससुराल जाने की बात कही। गुरुवार को ही दोपहर बाद वह कंचन को सेटेलाइट बस स्टैंड जाकर पीलीभीत जाने वाली बस पर बैठाकर आए थे।
विज्ञापन

भरत ने बताया कि कंचन की शादी दो साल पहले पीलीभीत में गांधी स्टेडियम के पास रहने वाले सुनील शास्त्री से हुई थी। गुरुवार को ससुराल पहुंचने के बाद कंचन ने रात साढ़े नौ बजे फोन पर अपनी कुशलता बताई थी मगर थोड़ी ही देर बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। भरत ने बताया कि कंचन का शव मिलने के बाद उसने पीलीभीत के सुनगढ़ी थाना प्रभारी को घटना से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस ने सुनील शास्त्री को हिरासत में ले लिया है। सीओ आंवला चमन सिंह छाबड़ा ने बताया कि कंचन के मायके वालों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील की दूसरी पत्नी थी कंचन

भरत ने सीओ आंवला को बताया कि बहनोई सुनील ज्योतिष का काम करता है। उसने पहली पत्नी को छोड़ दिया था। उसके उससे भी बच्चे हैं। दूसरी शादी कंचन से की थी। शादी के कुछ समय बाद से उसकी बहन को भी परेशान करने लगा था। बहन जब परेशानी होकर शिकायत करती तो वह उसे ले आते थे। शुक्रवार को भी पूरे दिन सुनील ने न तो कॉल रिसीव की न घर आया। उन्होंने पीलीभीत में रहने वाली अपनी बुआ को उसके घर भेजा तो कंचन का पता नहीं लगा।

प्रारंभिक तौर पर कंचन की हत्या का संदेह उसके पति पर जा रहा है। बिशारतगंज पुलिस को पीलीभीत भेजा गया है। उससे पूछताछ के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed