फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   husband gave triple talaq to wife for love of daughter-in-law

Bareilly News: बहू के प्यार में अंधे पति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, घर नहीं छोड़ा तो किया ये सलूक

Sun, 23 Jul 2023 04:30 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jul 2023 04:30 PM IST
सार

महिला ने अपने पति को सौतेली बहू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। उसने दोनों के संबंध का विरोध किया। इस पर पति और बहू ने पीटकर महिला को घर से निकाल दिया।  

विज्ञापन
husband gave triple talaq to wife for love of daughter-in-law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में एक शख्स की शर्मनाक करतूत सामने आई है। वह अपनी बहू के प्यार में इस कदर अंधा हो गया कि उसने अपनी पत्नी पर जुल्म ढहाना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, पत्नी को तीन तलाक दे दिया। लेकिन पीड़ित महिला ने घर नहीं छोड़ा। महिला ने एक दिन पति को सौतेली बहू के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। उसने विरोध किया तो उसे पीटकर निकाल दिया गया। उसके सौतेले बेटे

विज्ञापन

ने भी उसे पीटा। 

पीड़ित महिला ने बताया कि उसका दूसरा निकाह हुआ था, जिस शख्स से निकाह हुआ। पति का पहली पत्नी से एक बेटा है। उसकी शादी हो चुकी है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने तमंचा दिखाकर उसे धमकाया। तीन तलाक देकर घर से निकालने की कोशिश की, लेकिन उसने घर नहीं छोड़ा। वह तीन माह की गर्भवती थी। इसका पता जब उसके सौतेले बेटे-बहू को चला तो उन्होंने भी मारपीट की। इसके चलते पीड़िता का गर्भपात हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बरेली में एक और हत्या: सड़क किनारे मिली सिरकटी लाश, बेरहमी से काटा गया शरीर; मंजर देख कांपी लोगों की रूह
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीड़िता का आरोप है कि सौतेली बहू का उसके पति से अवैध संबंध है। एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। पति को बहू के साथ पत्नी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने विरोध किया तो उसे पीटकर घर से निकाल दिया गया। अब वह बीमार मां के साथ रह रही है। एसएसपी के निर्देश पर बारादरी पुलिस ने महिला के आरोपी पति और उसके सौतेले बेटे-बहू के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed