फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband gave triple talaq by calling from Saudi Arabia father in law tried to rape

मोहब्बत की सजा: अरब से कॉल कर पति ने दिया तीन तलाक, बोला- अब कोई रिश्ता नहीं, ससुर ने की दुष्कर्म करने की कोशिश

Mon, 30 May 2022 10:14 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 30 May 2022 10:14 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि उसने परिवार की मर्जी के खिलाफ आरोपी से निकाह किया था। इसी कारण मायके वालों ने उससे रिश्ता खत्म कर दिया। मायके के दरवाजे बंद होने के कारण वह मजबूरी में ससुराल में रह रही है। अब उसके पति ने सऊदी अरब में ही दूसरा निकाह कर लिया है। उसकी दूसरी बीवी ने उसके साथ अपनी फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

विज्ञापन
Husband gave triple talaq by calling from Saudi Arabia father in law tried to rape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

सऊदी अरब में नौकरी कर रहे शख्स ने फोन पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पत्नी की शिकायत पर एसएसपी ने सीबीगंज पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। पीड़िता ने अपने ससुर पर भी दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सीबीगंज इलाके में रहने वाली पीड़िता के मुताबिक 10 साल पहले उसका निकाह अब्दुल तसलीम से हुआ था। उनके दो बेटे और एक बेटी है। चार साल पहले पति उन्हें गर्भावस्था में छोड़कर सऊदी अरब चला गया था। इसके बाद ससुराल में उसके खिलाफ माहौल बनना शुरू हो गया। सास शमीम बानो, ससुर कय्यूम, ननद सबा, सीमा, ननदोई रिजवान उनका उत्पीड़न करने के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। पीड़िता के मुताबिक 31 दिसंबर 2019 को पति ने फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि इसके बाद से वह बच्चों के साथ ससुराल में ही अपने कमरे में रह रही थी। उसकी शिकायत पर पुलिस ने समझौता करा दिया। उसे मासिक खर्च देने की बात तय हुई लेकिन अब ससुराल वाले खर्च भी नहीं दे रहे हैं। इस बीच उसके ससुर कय्यूम ने उसे कमरे में बंद कर दुष्कर्म करने की कोशिश की। ससुराल वालों ने उसके जेवर भी छीन लिए। पीड़िता ने शिकायत करने के साथ ही एसएसपी को फोन पर तीन तलाक देने का ऑडियो भी दिया। इसमें उसका पति उसे तीन तलाक देने के बाद कह रहा है कि अब तेरा-मेरा कोई रिश्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर पैसे लेकर कार्रवाई न करने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि 25 मई को उसके ससुर ने उसके साथ मारपीट की। डायल 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस आई। बातचीत के दौरान वह एक कागज लेने अपने कमरे गई। लौटने पर देखा कि पीआरवी जा चुकी थी। ससुराल वालों ने बताया कि उन्होंने पांच हजार रुपये देकर पुलिस को लौटा दिया। इसके बाद थाना सीबीगंज में उसने लिखित शिकायत दी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed