फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband expressed threat to his life from wife and her lover in bareilly

बरेली: ढाई साल की बेटी को लेकर प्रेमी संग गई पत्नी, पति ने बताया जान का खतरा, दर्ज कराई रिपोर्ट

Mon, 18 Sep 2023 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Sep 2023 05:00 PM IST
सार

युवक ने जान का खतरा बताते हुए कहा कि पत्नी जहां चाहे वहां रहे, लेकिन मेरी बेटी को वापस कर दे। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Husband expressed threat to his life from wife and her lover in bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता अपनी ढाई वर्ष की पुत्री को लेकर प्रेमी के साथ चली गई। उसके पति ने पड़ोसी युवक पर पत्नी को फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पत्नी और उसके प्रेमी से उसे जान का खतरा है। पीड़ित ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


युवक ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी कई बार घर से जा चुकी है। उसका पड़ोसी युवक ज्ञान प्रकाश से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। 2021 में उसने पत्नी को आरोपी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। तब इस मामले को लेकर समझौता हुआ। बाद में पत्नी अपने मायके चली गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'साहब...मेरी पत्नी को ढूंढ दो': जिसके लिए कमाने गया बाहर, वो प्रेमी संग हुई फरार; पति ने लगाई पुलिस से गुहार
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक आरोपी पड़ोसी बदमाश किस्म का व्यक्ति है। दोनों के घर आमने-सामने हैं। आरोपी कई बार सीढ़ी लगाकर उसके घर में घुस चुका है। युवक ने जान का खतरा बताते हुए कहा कि पत्नी जहां चाहे वहां रहे, लेकिन मेरी बेटी को वापस कर दे। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed