बरेली में हाईवे पर हंगामा: कार में पत्नी को गैर मर्द के साथ देखकर भड़का शौहर, पीछा कर पकड़ा, युवक को पीटा
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक शख्स ने अपनी पत्नी को एक युवक की कार में सवार होते देख लिया। पति ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। उसने युवक को जमकर पीटा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर एक शख्स ने अपनी बीवी को एक युवक की कार में सवार होते देख लिया। कार चालक को पत्नी का आशिक मानकर पीछे से आए पति ने उसे गालीगलौज कर पीटना शुरू कर दिया। पत्नी को भी पीटा। उसके साथ आए परिजन ने इस घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
लोकेशन ट्रेस कर पीछा कर रहा था शौहर
शख्स अपनी पत्नी पर लंबे समय से शक कर रहा था। पति ने उसके फोन और लोकेशन पर नजर रखी। वह उसका पीछा करने लगा। हाईवे के पास महिला एक लाल रंग की कार में सवार हो गई। थोड़ी ही दूर आगे बढ़ते ही पीछे से आ रहे पति ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर कार को रुकवा लिया।
युवक को मारे कई थप्पड़
कार रुकते ही पति आगबबूला हो गया। उसने उतरते ही चालक का कॉलर पकड़ लिया और उसे बाहर निकाल लिया। चालक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कि इसने सिर्फ लिफ्ट मांगी थी। मैं कहीं नहीं ले जा रहा, ये मेरी बहन जैसी है। लेकिन गुस्से में तमतमाए पति ने उसकी एक न सुनी और गाली-गलौज करते हुए दनादन थप्पड़ जड़ दिए। पति चिल्लाता रहा कि मैंने अपनी आंखों से इसे (पत्नी) कार में बैठते देखा है।
नकाब खिंचकर पत्नी पर भी उठाया हाथ
मारपीट और हंगामे के दौरान महिला कार से बाहर निकलकर सहमी खड़ी रही। पति ने उस पर भी हाथ छोड़ दिया और नकाब खींच दिया। महिला रोकर सफाई देती रही और खुद को बेकसूर बताती रही, लेकिन पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वीडियो में महिला का पति कहता सुनाई दे रहा कि लोकेशन पर पूरा मोबाइल लेकर चल रहे थे हम।
तमाशबीन बनी रही भीड़
हाईवे पर हंगामा होता देख राहगीरों, ई-रिक्शा चालकों और स्थानीय लोगों का मजमा लग गया। दोनों ओर से गाड़ियां रुकने लगीं और जाम के हालात बन गए। लोग मूकदर्शक बनकर अपने मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। बाद में कुछ बुजुर्गों और राहगीरों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है ना ही कोई तहरीर आई है। अगर तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।