फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband convicted of burning his wife alive sentenced to life imprisonment in Bareilly

Bareilly News: पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के दोषी पति को उम्रकैद, मौत से पहले का बयान बना सजा का आधार

Tue, 04 Nov 2025 05:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Nov 2025 05:12 PM IST
सार

बरेली में पत्नी को जिंदा जलाकर मारने के दोषी पति को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। घटना मई 2028 में हुई थी। 

विज्ञापन
Husband convicted of burning his wife alive sentenced to life imprisonment in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बरेली में अपर सत्र न्यायाधीश (न्यायालय संख्या-तीन) विजेंद्र त्रिपाठी ने विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने के मामले में दोषी पाए जाने पर उसके पति मुकेश को आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि अदा न करने पर दोषी को एक वर्ष अतिरिक्त जेल में रहना होगा।

विज्ञापन


थाना व कस्बा सिरौली निवासी बेबी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने अपनी बेटी मोनी की शादी थाना क्षेत्र के गांव लीलौर निवासी मुकेश के साथ की थी। 25 मई 2018 को उनको पता लगा कि पति मुकेश, जेठानी मंजू और ननद नीलम ने मोनी को जिंदा जला दिया है। वह मोनी की ससुराल पहुंचीं तो उसके कमरे में आग लगी हुई थी। बिस्तर आदि सब कुछ जला हुआ था। गांव के लोगों की सूचना पर पुलिस आई। मोनी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

उपचार के दौरान हुई थी विवाहिता की मौत 
पुलिन ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी। इलाज के दौरान 10 जून 2018 को मोनी की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामला हत्या की धाराओं में तरमीम कर लिया। विवेचना के दौरान मोनी की ननद और जेठानी के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस ने पति मुकेश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी। मुकेश के खिलाफ हत्या की धारा में आरोप तय किया गया।

यह भी पढ़ें- Bareilly: इंस्पेक्टर समेत पुलिस टीम पर फायरिंग के तीन आरोपी दोषमुक्त, कोर्ट ने कहा- साक्ष्यों में विरोधाभास

बचाव पक्ष ने दी थी ये दलील 
अभियोजन ने आठ गवाह और 14 साक्ष्य पेश किए। बचाव पक्ष ने बच्चों के झगड़े में खुद को आग लगाने की दलील दी, लेकिन वह साबित नहीं कर सका। मोनी ने मौत से पहले अस्पताल में मजिस्ट्रेट को बयान दिया था कि पति ने उसे कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाई थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने मंगलवार को मुकेश को हत्या का दोषी करार देते हुए कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed