{"_id":"5c66cd3dbdec224dce166f35","slug":"husband-burn-wife-dead-body-with-cow-dung-in-bareilly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की हत्या कर उपलों में फूंक दी लाश, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की हत्या कर उपलों में फूंक दी लाश, पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
Fri, 15 Feb 2019 08:01 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 15 Feb 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
मृत शरीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अतरपुरा में शुक्रवार तड़के एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर शव उपलों की बटिया में फूंक दिया। इसके बाद पति समेत परिवार वाले भाग गए। पुलिस ने बटिया से महिला की हड्डियां कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दी हैं। विवाहिता के भाई ने पति, उसके माता-पिता और भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
यह वारदात शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे की है। उस समय कुछ लोग शौच के लिए जा रहे थे। तभी उन्हें अंगनलाल उपलों की बटिया में कुछ जलाते दिखाई दिया। उन्होंने उसे टोका तो अंगनलाल मौके से भाग गया। ग्रामीणों को शक हुआ तो उन्होंने शोर मचा दिया, जिस पर गांव के काफी लोग एकत्र हो गए। उन्होंने देखा तो बटिया में अंगनलाल की 30 वर्षीय पत्नी सोमवती की लाश जल रही थी। यह देखकर कुछ लोग अंगनलाल के घर जा पहुंचे लेकिन उससे पहले परिवार वाले भाग चुके थे।
विज्ञापन
मोहल्ले वालों ने तुरंत सोमवती के मायके सिद्धपुर चित्रसेन थाना बिल्सी और कोतवाली पुलिस को सूचना दी, जिस पर सोमवती का भाई सोमवीर अपने परिवार के साथ गांव पहुंच गया। सुबह करीब नौ बजे इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश, एसएसआई पुष्पेंद्र सिंह और सीओ बिसौली सर्वेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। तब तक गांव वालों ने आग बुझा दी। पुलिस को बटिया में कुछ हड्डियां और मांस मिला, जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवीर ने अंगनलाल, ससुर नत्थूलाल, सास श्यामवती और देवर सत्यप्रकाश के खिलाफ हत्या और शव फूंकने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक हत्या की वजह पारिवारिक क्लेश है, लेकिन क्लेश की वजह पता नहीं चल पाई है।
विज्ञापन