{"_id":"62f4b1a0e4b6c3464f68b0c1","slug":"husband-body-found-buried-at-home-in-shahjahanpur-wife-says-buried-after-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक: कमरे से आ रही थी बदबू...पुलिस ने जांच की तो दफन मिला पति का शव, पत्नी ने खोला बड़ा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक: कमरे से आ रही थी बदबू...पुलिस ने जांच की तो दफन मिला पति का शव, पत्नी ने खोला बड़ा राज
Thu, 11 Aug 2022 01:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:07 PM IST
सार
शाहजहांपुर में घर में पति का शव दफन मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या कर शव दफन करने की आशंका जताई है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर जिले के गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के खमरिया गांव के रहने वाले गोविंद (30) का शव घर में दफन मिला। पुलिस को शक है कि पत्नी शिल्पी ने ही गोविंद की हत्या कर शव दफना दिया है। पुलिस पत्नी से पूछताछ कर रही है।
खमरिया गांव के सतीश सिंह के तीन बेटे हैं। बड़ा बेटा धर्मेंद्र सेना में है। छोटा बेटा गुरविंदर शाहजहांपुर में अपनी ससुराल में रहता है। सबसे छोटा बेटा पत्नी के साथ गांव खमरिया में रहता था। गोविंद को गांव वालों ने सात अगस्त तक देखा था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा था।
भाई गुरविंदर ने गोविंद के बारे में शिल्पी से पूछा तो उसने कहीं रिश्तेदारी में जाने की बात कही। गुरविंदर तब से भाई को तलाश रहा था। दो दिन पूर्व बुधवाना क्षेत्र में एक अज्ञात लाश मिलने की सूचना पर वह वहां गया था। बाद में जब खमरिया गांव पहुंचा तो शिल्पी ने फिर से गोविंद के बाहर जाने की बात दोहराई। तभी घर के एक कमरे से बदबू आने पर उसे शक हुआ।
विज्ञापन
शिल्पी ने चूहा मर जाने की बात कही। इसके बाद गुरविंदर का शक बढ़ गया। उसने पुलिस को सूचना दी। गढ़ियारंगीन थाने की पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला। पुलिस को शिल्पी ने बताया कि झगड़ा होने के बाद गोविंद ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। उसने घबराकर शव उतारकर जमीन में दफना दिया था।
उसके ऊपर से बक्सा आदि सामान भी रख दिया था। सीओ जलालाबाद मस्सा सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।