{"_id":"64652c6876653f1210045ef4","slug":"husband-became-a-hindrance-in-illegal-relationship-and-got-murdered-in-association-with-lover-baheri-news-c-4-1-157424-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अवैध संबंध में बाधक बना पति तो प्रेमी से मिलकर कराई थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अवैध संबंध में बाधक बना पति तो प्रेमी से मिलकर कराई थी हत्या
Thu, 18 May 2023 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 18 May 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
बहेड़ी। जसाई नगर गांव में 15 मई को डैम के पास सुरेश का शव मिलने की घटना का बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। अवैध संबंध में बाधक बनने पर सुरेश की हत्या पत्नी ने ही अपने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
जसाई नागर गांव के सुरेश 14 मई की शाम को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रातभर घर नहीं लौटे। 15 मई की सुबह उनका शव गांव के बाहर डैम के पास पड़ा मिला था। परिजनों ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का शक जताकर पुलिस को नामजद तहरीर दी थी।
जांच में सामने आया कि सुरेश की पत्नी भावना के गांव के ही रहने वाले पिंटू उर्फ घनश्याम से संबंध थे। पुलिस ने पिंटू के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई। घटना वाले दिन उसकी लोकेशन डैम के पास ही मिली। उसने भावना के मोबाइल पर कई कॉल भी की थी। हत्या करने के बाद भी भावना को फोन कर सुरेश को ठिकाने लगाने की बात कही थी। अगले दिन पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती पर पिंटू ने बताया कि उनके संबंधों की भनक सुरेश को लग गई थी। इसके बाद उसने खेत पर जाते समय कुल्हाड़ी से उसकी हत्या कर लाश को फेंक दिया। इंस्पेक्टर बहेड़ी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।