Bareilly News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, बरेली से दवा लेकर लौट रहे थे घर
देवरनियां के पास बरेली-नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों बरेली से घर जा रहे थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के देवरनियां क्षेत्र में बरेली-नैनीताल हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्टर मार दी, जिससे बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने इलाज के दौरान अस्पताल में दमतोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। चालक फरार हो गया था।
बहेड़ी कस्बे से सटे गांव सकरस निवासी इरशाद अहमद दिल्ली में सिलाई का काम करता था। रमजान पर अपने गांव सकरस आ गया था। शनिवार को वह अपनी पत्नी नूर बानो के साथ बाइक से बरेली दवा लेने गया था। रात में वहां से लौटते समय थाना देवरनियां क्षेत्र में बरेली-नैनीताल फोरलेन पर गांव मोहनपुर ढाल के पास पीछे से ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
पत्नी ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में इरशाद अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पत्नी नूर बानो गंभीर घायल हो गई, जिसे एंबुलेंस से राममूर्ति अस्पताल भोजीपुरा में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को नूर बानो ने भी दमतोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन: कहा- मुसलमानों को धमकी देना बंद करें, अपनी मर्यादा में रहें
ग्रामीणों ने बताया कि इरशाद की पत्नी काफी समय से बीमार थी। उसका इलाज बरेली के एक निजी अस्पताल से चल रहा था। इरशाद के चार बच्चे हैं। दो की शादी हो चुकी है। दो बच्चे अभी छोटे हैं। दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को दोनों के जनाजे एक साथ उठे तो गांववालों के आंसू छलक आए।