फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Husband accused of dowry murder arrested

Bareilly News: दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 06:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:07 AM IST
विज्ञापन
Husband accused of dowry murder arrested
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के गांव परचई में विवाहिता की मौत के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में विवाहिता के पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव परचई में विवाहिता का शव बृहस्पतिवार सुबह उसके घर पर मिला। मृतका के चाचा अमन पाण्डेय निवासी धनुआ थाना देवरनियां ने बताया कि उन्होंने अपनी भतीजी दिव्या की शादी दो साल पूर्व छह जुलाई को थाना क्षेत्र के गांव परचई निवासी अमित के साथ की थी। उसके ससुराल वाले भतीजी को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। सभी आरोपियों ने उसकी भतीजी की हत्या कर आत्महत्या का रूप की कोशिश की। पीड़ित ने पति अमित सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज की खातिर हत्या करने का आरोप लगाकर शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर शाही थाने के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधीर कुमार ने अपने अधीनस्थों के साथ मृतका के आरोपी पति अमित को परचई गांव के पास से गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed