फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   hungama

नौ दिन बाद लौटी फतेहगंज पश्चिमी में में रौनक

Thu, 22 Jan 2015 01:13 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 22 Jan 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
hungama
एसएसपी धर्मवीर यादव से बुधवार को 45 मिनट की बातचीत में व्यापारियों की शंका का समाधान हुआ तो बवाल के नौ दिन बाद फतेहगंज पश्चिमी कसबे का बाजार खुल गया और रौनक लौट आई। व्यापारियों ने एसएसपी से कहा कि फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस की कार्रवाई से दहशत का माहौल है। इसी डर से व्यापारी दुकान नहीं खोल रहे हैं। एसएसपी धर्मवीर यादव ने भरोसा दिलाया कि पुलिस किसी को बिना वजह परेशान नहीं करेगी, लेकिन जिन लोगों ने बवाल किया है उन्हें बख्शा भी नहीं जाएगा। जिन व्यापारियों के नाम एफआईआर में शामिल हैं उनके बारे में भी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद व्यापारियों को विश्वास में लेकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में चौकी के पीछे धर्मस्थल पर पिछले बुधवार को मांस फेंके जाने की घटना के अगले ही दिन बवाल हो गया था। पुलिस और पब्लिक में संघर्ष के बीच पथराव होने से कई लोग जख्मी हो गए थे। एसएसपी और डीएम मौके पर पहुंचे थे। भीड़ के बीच खड़े भाजपा नेता अजय जेटली की पुलिस ने पिटाई कर दी थी। उसी रात पुलिस ने दबिश के नाम पर घरों में तोड़फोड़ की थी। पुलिस की कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें नहीं खोली थीं। पुलिस और प्रशासन कई दिन से बाजार खुलवाने के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बुधवार को उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला महामंत्री राजेंद्र गुप्ता समेत पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बरेली में आईजी, डीआईजी से मिला और उनके सामने अपनी बात रखी। उनका कहना था कि व्यापारियों का बिना वजह उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। दोनों की अधिकारियों ने व्यापारियों को एसएसपी धर्मवीर यादव के पास भेज दिया। एसएसपी ने अपने ऑफिस में बैठाकर व्यापारियों से सौहार्दपूर्ण माहौल में पौन घंटा तक बात की। वार्ता के दौरान उन्होंने एसपी देहात बृजेश श्रीवास्तव को भी बुला लिया। एसएसपी ने आश्वस्त किया कि पुलिस पर पथराव, बवाल में जिन 400 अज्ञात लोगों को मुकदमे में शामिल किया गया है, उनके नाम पर आम व्यापारियों और व्यापारी नेताओं का उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। जिन लोगों को नामजद कराया गया है, उनकी भी जांच पूरी होने तक गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। प्रशासन ने व्यापारियों से निश्चिंत-निडर होकर दुकानें खोलने को कहा। अधिकारियों से वार्ता के बाद व्यापारी नेता कस्बे में पहुंचे और प्रमुख व्यापारियों, उनके नेताओं से वार्ता कर बाजार को खुलवा दिया है। बवाल के बाद नौ दिन बाद कस्बे का बाजार सामान्य रूप से खुलने पर कस्बे के लोगों व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिष्टमंडल में यह लोग शामिल थे
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संरक्षक सतीश रोहतगी, संजीव चांदना, सुदेश अग्रवाल, नीलेष अग्रवाल, दुष्यंत कोहली, अशोक भसीन, महेश कन्नौजिया, मन मोहन, सुशील गुप्ता आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed