{"_id":"5f402cca8ebc3e3cba0b4b33","slug":"hulasangra-crossing-jam-in-the-evening-did-not-open-till-night-bareilly-news-bly416946443","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर शाम को लगा जाम रात तक नहीं खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर शाम को लगा जाम रात तक नहीं खुला
विज्ञापन
हुलास नगरा में लगा जाम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
ट्रेनों को गुजारने के लिए दो घंटे क्रॉसिंग बंद रहने से दोनों तरफ लगी चार किमी तक वाहनों की लाइन
विज्ञापन
बहगुल पुल पर धंसी सड़क की मरम्मत पांचवें दिन भी शुरू नहीं
फतेहगंज पूर्वी। बहगुल पुल पर धंसी सड़क की मरम्मत पांचवें दिन भी शुरू नहीं हो पाई। इस बीच पुल पर ट्रैफिक को वनवे कर दिया गया है जिसकी वजह से यहां लगातार जाम के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दो घंटे तक हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद रहा तो दोनों तरफ हाईवे पर करीब चार किलोमीटर से भी लंबी वाहनों की लाइन लग गई। करीब सात बजे क्रॉसिंग खुलने के बाद पहले निकलने की आपाधापी में यह जाम भयावह हो गया। देर रात तक मशक्कत करने के बावजूद पुलिस जाम नहीं खुलवा पाई।
लखनऊ हाईवे पर कई सालों से सफर करना बड़ी मुसीबत बना हुआ है। हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का काम लटका होने से जब भी लंबे समय तक क्रॉसिंग बंद रहता है, यहां जाम लग जाता है जो कई-कई घंटे तक नहीं खुलता। शुक्रवार शाम पांच बजे से ट्रेनों को गुजारने के लिए दो घंटे क्रॉसिंग बंद रहा तो भीषण जाम लग गया। कई ट्रेनों के गुजरने के बाद शाम सात बजे जैसे ही बूम उठा, गाड़ियों में पहले निकलने की होड़ मच गई। आड़ी-तिरछी गाड़ियां फंसने से जाम लगा तो देर रात तक नहीं खुला। काफी कोशिश करने के बाद भी ट्रैफिक व्यवस्थित करने में नाकाम रहने पर फतेहगंज पूर्वी एसओ अश्वनी कुमार ने सुबह तक जाम खुलने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
उधर, बहगुल नदी के पुल पर हुए गड्ढे की मरम्मत शुक्रवार को भी शुरू नहीं हो सकी। टूटे पुल से वाहन गुजर रहे हैं। यहां पुल के धंसे हिस्से के चारों तरफ अवरोधक रख दिए गए हैं मगर बराबर से ही वाहन गुजरने से हादसे का खतरा बना हुआ है। बता दें कि इरा कंपनी के भागने के बाद आगरा की कंपनी को 700 करोड़ में अधूरे फोरलेन को पूरा बनाने का ठेका दिया गया है लेकिन आठ महीने बाद भी इस कंपनी ने निर्माण शुरू करने में दिलचस्पी नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
बहगुल पुल पर धंसी सड़क की मरम्मत पांचवें दिन भी शुरू नहीं फतेहगंज पूर्वी। बहगुल पुल पर धंसी सड़क की मरम्मत पांचवें दिन भी शुरू नहीं हो पाई। इस बीच पुल पर ट्रैफिक को वनवे कर दिया गया है जिसकी वजह से यहां लगातार जाम के हालात बने हुए हैं। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दो घंटे तक हुलासनगरा क्रॉसिंग बंद रहा तो दोनों तरफ हाईवे पर करीब चार किलोमीटर से भी लंबी वाहनों की लाइन लग गई। करीब सात बजे क्रॉसिंग खुलने के बाद पहले निकलने की आपाधापी में यह जाम भयावह हो गया। देर रात तक मशक्कत करने के बावजूद पुलिस जाम नहीं खुलवा पाई।