फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Huge jam near satellite bus stand, traffic arrangements failed

Bareilly News: सेटेलाइट बस अड्डे के पास भीषण जाम, ट्रैफिक इंतजाम फेल

Mon, 26 Aug 2024 03:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 03:23 PM IST
विज्ञापन
Huge jam near satellite bus stand, traffic arrangements failed
- तीन दिन में भी जाम से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं कर सके जिम्मेदार, अतिक्रमण भी लाइलाज
विज्ञापन

बरेली। पुलिस भर्ती परीक्षा के तीसरे दिन रविवार को भी शहर के व्यस्त इलाकों में लोगों को जाम से जूझना पड़ा। परीक्षा छूटने के बाद सेटेलाइट और पुराने बस अड्डे के आसपास तीन घंटे तक यातायात सामान्य नहीं हो सका। अतिक्रमण ने कोढ़ में खाज का काम किया। तीन दिन बाद भी जिम्मेदार व्यवस्था बनाने में नाकाम रहे।
परीक्षा के दौरान शहर के चुनिंदा रूटों पर ऑटो, ई-रिक्शा और टेंपो का दबाव बढ़ गया है। दूसरे जिलों से आने वाली बसों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। सेटेलाइट बस अड्डे के सर्कुलेटिंग एरिया में निर्माण चल रहा है। ऐसे में काफी संख्या में बसों को बाहर ही सड़क के दोनों ओर खड़ा करना पड़ रहा है। इससे समस्या और भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बस अड्डे के सामने ओवरब्रिज है। इसके नीचे ठेले-खोमचे वालों का कब्जा है। इससे भी जाम लग रहा है। ऐसे ही हालात पुराने बस अड्डे के आसपास हैं। रविवार को परीक्षा छूटने के बाद नावल्टी चौराहा, पटेल चौक, बरेली कॉलेज चौराहा, श्यागंज, ईसाइयों की पुलिया के आसपास घंटों जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकरे इलाकों से नहीं हटवाया अतिक्रमण
संकरे इलाकों से अब तक अतिक्रमण नहीं हटवाया गया है। 29 से 31 अगस्त तक आला हजरत का उर्स होना है। इसमें भी काफी जायरीन आएंगे। बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों से आला हजरत दरगाह व उर्स स्थल तक जाने वाली सड़कों के दोनों ओर भी अतिक्रमण है। सेटेलाइट बस अड्डे से श्यामगंज तक छह लेन सड़क की दो लोन पर अतिक्रमण है। फुटपाथ पर वर्कशॉप चल रहे हैं। जगह-जगह भारी वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण इन इलाकों में जाम की समस्या बनी रहती है। उर्स के दौरान समस्या और बढ़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed