फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   huge fire broke out in the shops near the petrol pump at Jhumka Tiraha in Bareilly

Bareilly News: झुमका तिराहे पर पेट्रोल पंप के पास दुकानों में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Mon, 31 Mar 2025 05:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Mar 2025 05:13 PM IST
सार

सीबीगंज में झुमका तिराह पर सोमवार को तीन दुकानों में आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दमकलकर्मियों ने आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
huge fire broke out in the shops near the petrol pump at Jhumka Tiraha in Bareilly
तीन दुकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र में झुमका तिराहे पर पेट्रोल पंप के पास सोमवार को तीन दुकानों में किसी तरह भीषण आग लग गई। दुकानों से ऊंची ऊंची लपटें उठता देख लोगों में खलबली मच गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि आग बराबर में पेट्रोल पंप तक नहीं पहुंची, वरना बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

विज्ञापन


झुमका तिराह पर रामद्वार गेट के पास पेट्रोल पंप के बराबर में परसाखेड़ा गांव निवासी हबीब खां की परचून व इलेक्ट्रॉनिक्स की दो अलग दुकानें है। वहीं बराबर में तहसील खान की किराना की दुकान है। दोपहर में करीब बारह बजे सबसे पहले हबीब खां की परचून की दुकान में किसी तरह आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में इलेक्ट्रॉनिक्स व किराना की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। तीनों दुकानों में आग विकराल हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बदायूं में मुस्कान की हत्या: नौटंकी में डांस देख आया रिजवान का दिल... दूसरी शादी की, इस जिद पर दी दर्दनाक मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने की सूचना से पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई, क्योंकि वहीं पास में ही बने रामद्वार गेट का मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटन होना है। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सीबीगंज सुरेश चंद्र गौतम पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। दो दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुलाकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना आग कही अगर बराबर में पेट्रोल पंप तक पहुंच जाती तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed