फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   House keys handed over to 774 beneficiaries

Bareilly News: 774 लाभार्थियों को सौंपी गई आवास की चाबी

Wed, 14 Jun 2023 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 14 Jun 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
House keys handed over to 774 beneficiaries
फरीदपुर। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले आवासों के प्रमाणपत्र और चाबियां 774 लाभार्थियों को सौंपी गईं।
विज्ञापन

कुआंडांडा ब्लॉक सभागार में हुए कार्यक्रम में फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल व ब्लाॅक प्रमुख जगमोहन सिंह ने लाभार्थियों को आवासों के प्रमाणपत्र और चाबियां वितरण कीं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ब्लॉक क्षेत्र के लाभार्थियों को 1096 आवास दिए गए हैं। इसमें से 738 आवास तैयार हो गए हैं, जिनकी चाबियां दी गईं। शेष का निर्माण चल रहा है।
वहीं, मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 36 आवास ब्लॉक के लोगों के लिए दिए गए थे, जिसमें से 29 पूर्ण हो गए। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को दिया जाए। अधिकारी व कर्मचारी सुनिश्चित करें कि किसी अपात्र को लाभ न मिले। जिन गरीबों के पास मकान नहीं हैं, ऐसे जरूरतमंद आवास से वंचित न रहें।
विज्ञापन

भुता बीडीओ विजय शंकर मणि ने लोगों को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उन को मिलता है, जिनका नाम बीपीएल सूची में होता है। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ उन्हें दिया जाता है, जो योजना के तहत पात्र नहीं होते, लेकिन अचानक पात्र हो जाते हैं। जैसे कोई आपदा आ जाए या बारिश में किसी का घर गिर जाए या आग लग जाए। इस दौरान एडीओ पंचायत मनीष अग्रवाल, प्यारेलाल कश्यप, अमित राज सिंह गौरव ग्वाल पुष्पेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed