{"_id":"59779cfc4f1c1bac038b46be","slug":"hours-on-chaupla-jam-billabila-public-raised","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपुला पर लगा घंटों जाम, बिलबिला उठी पब्लिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपुला पर लगा घंटों जाम, बिलबिला उठी पब्लिक
बरेली
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
jam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौपुला पर जाम अब रोज की बात हो गई है, मंगलवार को भी तीन बार यहां जाम लगा। पुराने पुलिस लाइंस से लेकर चौपुला चौराहे तक वाहन घंटों रेेंग- रेेंगकर चलते रहे। ट्रैफिक पुलिस की सुस्ती के चलते चौराहे के पास लगने वाले ऑटो और टेंपो स्टैंड से स्थिति और बिगड़ गई। कांवड़ लेकर जाने वाले भक्तों का रैला भी लगातार यहां से गुजरता रहा। एक के बाद एक वाहन फंसते गए और जाम लगता गया। शाम को ही स्थिति कुछ सुधरी।
मंगलवार को चौपुला पर सुबह साढ़े नौ बजे ही वाहनाें की लंबी लाइन लग गई। सबसे ज्यादा समस्या बदायूं रोड को जाने वाले फ्लाईओवर की वजह से हुई। चौपुला से आगे बढ़ने वाले लोग जैसे ही बदायूं रोड जाने के लिए मुड़ते हैं तभी जाम लगना शुरू हुआ। यहीं पर टेंपो वाले सवारी बैठाते और उतारते रहे और इन्हें देखने वाला कोई नहीं था। सिटी स्टेशन की ओर से आने वाले वाहनों को भी जम घूमने की जगह नहीं मिली तो जाम बढ़ता गया। चौपुला के नीचे टेंपो और ऑटो के स्टैंड के अलावा सड़क पर ही वाहन खड़ा करके सवारी बैठाने वालों से भी वाहन रुक- रुक कर चल रहे थे। चौपुला पर जाम लगने से गिहार बस्ती जाने वाली रोड पर जाम लगा रहा। दोपहर को स्कूल छूटने के बाद जाम लगा और शाम को पांच बजे के बाद भी यहां से निकलना मुश्किल हो गया। स्कूली बसें फंसने से बच्चे परेशान हुए।