{"_id":"6140fc518ebc3e147352e274","slug":"hotel-vandalized-molested-and-assaulted-by-owner-s-daughter-bareilly-news-bly459529838","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में तोड़फोड़, मालिक की बेटी से छेड़खानी और मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल में तोड़फोड़, मालिक की बेटी से छेड़खानी और मारपीट
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल मालिक का आरोप- शिकायत लेकर चौकी पहुंचा तो नशे में धुत दरोगा ने की बदसलूकी
विज्ञापन
बेटी ने की एडीजी से शिकायत, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
बरेली। दो युवकों ने एक होटल मालिक की बेटी से छेड़खानी की और विरोध करने पर होटल मालिक, उसकी बेटी और पत्नी से मारपीट के साथ होटल में तोड़फोड़ भी कर दी। आरोप है कि कोतवाली में भी नशे में धुत दरोगा ने भी उसके साथ बदसलूकी कर जबरन समझौता करा दिया। होटल मालिक और उसकी बेटी ने एडीजी से शिकायत की है।
जंक्शन इलाके के एक होटल के मालिक ने बताया कि सोमवार शाम करीब सात बजे उनकी बेटी होटल से लौट रही थी। रास्ते में दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर गालीगलौज करने लगे। आसपास के दुकानदारों ने डांट-डपटकर युवकों को भगाया। होटल मालिक का आरोप है कि रात करीब नौ बजे युवक अपने साथियों के साथ होटल पहुंचे और उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी से भी मारपीट शुरू कर दी। होटल में तोड़फोड़ करते हुए उनकी तिजोरी में रखे आठ हजार रुपये भी निकाल लिए।
विज्ञापन
होटल मालिक का कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई जहां शराब के नशे में एक दरोगा ने उन्हीं के साथ बदसलूकी की। समझौता कराकर आरोपी युवक को भी छोड़ दिया। मंगलवार को होटल मालिक और उनकी बेटी ने एडीजी से शिकायत कर आरोपी युवकों पर कार्रवाई करने की फरियाद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, सूत्रों के मुताबिक होटल पर विवाद पहले आर्डर की सप्लाई को लेकर शुरू हुआ था। दोनों युवक घरों पर खाना सप्लाई करने का काम करते हैं जिनकी होटल के कर्मचारी से ग्राहकों से पहले उनका ऑर्डर न देने कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ा तो दोनों युवक चले गए, रात नौ बजे कुछ साथियों के साथ दोबारा पहुंचे तो झगड़ा हो गया।
दूसरी शादी के विरोध पर घर से निकाला
बरेली। मीरगंज में रहने वाली रानी ने एसएसपी से शिकायत की है कि पति के दूसरी शादी करने का विरोध करने पर ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया। रानी ने बताया कि उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। उसका पति अय्याश है, उसके कई औरतों से संबंध हैं। वह अब दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। कोर्ट ने सात हजार रुपये महीने का गुजारा भत्ता बांधा था, लेकिन वह भी नहीं दे रहा है। संवाद
विज्ञापन
बेटी ने की एडीजी से शिकायत, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग बरेली। दो युवकों ने एक होटल मालिक की बेटी से छेड़खानी की और विरोध करने पर होटल मालिक, उसकी बेटी और पत्नी से मारपीट के साथ होटल में तोड़फोड़ भी कर दी। आरोप है कि कोतवाली में भी नशे में धुत दरोगा ने भी उसके साथ बदसलूकी कर जबरन समझौता करा दिया। होटल मालिक और उसकी बेटी ने एडीजी से शिकायत की है।