{"_id":"650ca6b66eacba776e0e99e4","slug":"hotel-restaurants-will-make-organic-fertilizer-from-their-waste-bareilly-news-c-4-noi1138-252255-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: होटल-रेस्टोरेंट अपने कचरे से बनाएंगे ऑर्गेनिक खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: होटल-रेस्टोरेंट अपने कचरे से बनाएंगे ऑर्गेनिक खाद
Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
बरेली। होटल और रेस्टोरेंट से निकलने वाले कचरे से खुद ही खाद बनाएंगे। नगर निगम की टीम जल्द ही इस संबंध में होटल संचालकाें के साथ बैठक करेगी। उन्हें बताया जाएगा कि गीला और सूखा कूड़ा अलग करना है। खाद कैसे बनेगी, यह तकनीक भी उन्हें बताई जाएगी।
अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि होटल व रेस्टोरेंट से निकलने वाले कचरे से ऑर्गेनिक खाद बनेगी। इससे ऑर्गेनिक सब्जियां उगाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। बताया कि सभी होटल, लॉज और रेस्टोरेंट्स संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग मिले, इसलिए यह कदम उठाया जा रहा है। निर्देश न मानने वालों पर जुर्माना लगाएगा। ब्यूरो