{"_id":"6a251c1dc9fb3848ec004df6","slug":"hospital-owner-misdeeds-with-nurse-in-bareilly-2026-06-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: बरेली में अस्पताल के मालिक ने नर्स से किया दुष्कर्म, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: बरेली में अस्पताल के मालिक ने नर्स से किया दुष्कर्म, रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 07 Jun 2026 12:52 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:52 PM IST
सार
बरेली में बीडी जनता अस्पताल के मालिक चंद्र प्रताप के खिलाफ दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली नर्स ने बताया कि नौकरी के दौरान चंद्र प्रताप ने उसे धमकाया और उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : stock.adobe
विस्तार
बरेली में बीडी जनता अस्पताल के मालिक चंद्र प्रताप पर नर्स से दुष्कर्म और लगातार यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शाहजहांपुर निवासी युवती ने थाना प्रभारी सुरेश चंद्र गौतम को बताया कि उसने 12 जनवरी को बीडी जनता अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के तौर पर नौकरी शुरू की थी। कुछ दिनों बाद ही अस्पताल का मालिक चंद्र प्रताप उससे फोन पर अश्लील बातें करने लगा। अस्पताल जाने पर वह नर्स को छेड़ता था। मना करने पर चंद्र प्रताप ने धमकी दी कि अगर बात नहीं मानी तो बरेली में नहीं रह सकेगी।
आरोप है कि अप्रैल में चंद्र प्रताप वेतन देने के बहाने उसे अपनी कार में ले गया। वेतन मांगने पर उसने रिवॉल्वर दिखाकर धमकाया, फिर एक होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह युवती को रास्ते पर छोड़कर भाग गया। डर के कारण युवती ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी देता रहा।

Trending Videos
लगातार कर रहा था पीछा
युवती ने बताया कि चार जून को वह रुहेलखंड विश्वविद्यालय गई थी, वहां चंद्र प्रताप उनके पीछे आ गया। पांच जून को चंद्र प्रताप ने शहीद भगत सिंह अस्पताल के पास उसका हाथ पकड़ा और कार में बैठने के लिए कहा। उसके चिल्लाने पर वह वहां से भाग गया।
कुछ देर बाद आरोपी उनके कमरे पर आया और दरवाजा खटखटाया। युवती ने दरवाजा नहीं खोला और तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। सीओ शिवम आशुतोष ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा है।