फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hope: Now the city will get rid of monkeys

उम्मीद : अब शहर को मिलेगी बंदरों से निजात

Thu, 09 Dec 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hope: Now the city will get rid of monkeys
demo photo - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए निकाले टेंडर
विज्ञापन

अफसरों का दावा, संस्था चयन होते ही शुरू होगा अभियान
बरेली। शहर को जल्द बंदरों के उत्पात से निजात मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने बंदरों को पकड़कर उन्हें जंगल में छुड़वाने के लिए टेंडर निकाले हैं। अफसरों का दावा है कि संस्था का चयन होते ही शहर में बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
जहां-तहां आवारा जानवरों की मौजूदगी लंबे समय से शहरवासियों की परेशानी का कारण बनी हुई है। शहर के लोग सबसे ज्यादा बंदरों के आतंक से परेशान हैं। शहर के तमाम इलाकों में उत्पाती बंदरों के झुंड लोगों और छोटे बच्चों पर आए दिन हमले करते हैं। खुले में रखा सामान भी उठाकर भाग जाते हैं। बंदरों के हमले की वजह से शहर में कई लोग छत से गिरकर जान गंवा चुके हैं। उत्पाती बंदरों को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की शहर के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नगर निगम और वन विभाग आवारा जानवरों के उत्पात की अब तक एक-दूसरे के ऊपर जिम्मेदारी डाल रहे थे। अब बंदर पकड़ने के लिए टेंडर जारी होने के बाद जल्द अभियान चलने की उम्मीद है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया टेंडर की समय सीमा 23 दिसंबर रखी गई है। संस्था का चयन होते ही अभियान शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed