{"_id":"665cfc5208b7cbb5180dae1a","slug":"honoring-hundred-talented-students-bareilly-news-c-4-bly1015-413563-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सौ प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सौ प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का सम्मान
Mon, 03 Jun 2024 04:42 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 03 Jun 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पंजाबी सेवा संगठन की ओर से शहर के मेधावी छात्र-छात्राओं को खुशलोक ऑडिटोरियम में सम्मानित किया गया। इसमें पंजाबी खत्री सिख सिंधी समुदाय के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्र व छात्राएं शामिल हुईं।
इसमें 80 से 100 प्रतिशत तक अंक अर्जित करने वाले 100 छात्र-छात्रओं को प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ-साथ टीचर ऑफ द ईयर का अवार्ड स्कूल में पढ़ाने वाली 25 शिक्षिकाओं को दिया गया। इन्हें भी प्रशस्ति पत्र व स्मृति प्रदान किया गया। इस बीच बरेली क्लब में चुनी गई मई क्वीन प्राची वाधवा व मुंबई से आए टीवी कलाकार जतिन सूरी को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना रहे। साथ ही अधिवक्ता अनिल कुमार सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्था संरक्षक पवन अरोड़ा, डॉ. विनोद पगरानी, सरदार अमरजीत सिंह बक्शी, इंदु सेठी, राकेश सेठी, राम सेठी, सरदार सुरजीत सिंह, रवि छाबड़ा की मुख्य भूमिका रही। संचालन संस्थापक संजीव साहनी ने किया।