फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Honeytrap: Munni, who used to extort money by threatening to defame, arrested

हनीट्रैप : बदनामी का डर दिखाकर वसूली करने वाली मुन्नी गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Honeytrap: Munni, who used to extort money by threatening to defame, arrested
बरेली। बदनामी का डर दिखाकर वसूली करने वाली हनी ट्रैप गैंग की मुन्नी को बारादरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। माधुरी गिरोह की यह सदस्य लोगों को बदनामी का डर दिखाकर हनीट्रैप में फंसाती थी।
विज्ञापन

नवाबगंज निवासी युवक ने बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि शीतल नाम की युवती ने संजय नगर स्थित मकान में बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशा दे दिया। उसके बाद उससे सोने के जेवर व नकदी छीन ली थी। निर्वस्त्र कर अश्लील वीडियो बना लिया और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। युवक ने माधुरी, शीतल उर्फ रीना, सत्यवीर आदि के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस पहले माधुरी पाल, शीतल उर्फ रीना, मधु भारती और सत्यवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। विवेचना के दौरान सामने आया था कि हनी ट्रैप गैंग में किला छावनी निवासी मुन्नी भी सक्रिय थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह फरार हो गई थी। मुखबिर और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मुन्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ब्यूरो
विज्ञापन

----

माधुरी के बहकावे में आकर पुरुषों को करने लगी ब्लैकमेल
- मुन्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि हनी ट्रैप गिरोह की मुखिया माधुरी है। वह उसकी साथी रीना उर्फ शीतल और सत्यवीर के झांसे में आ गई थी और पुरुषों को ब्लैकमेल कर उनसे वसूली करने लगी। जो भी रुपया वसूली में मिलता था, वह सबको बंटता था। वह किला थाना क्षेत्र में ज्यादा सक्रिय रहती थी। बारादरी थाने के इस मुकदमे में नाम खुलने के बाद मुन्नी दिल्ली में छिपकर रह रही थी। इससे पहले उसने सत्यवीर के साथ मिलकर पीलीभीत के युवक को शिकार बनाया था। उसमें भी सत्यवीर के साथ मुन्नी जेल गई थी। जेल से बाहर होने के बाद दोबारा हनीट्रैप से लोगों को शिकार बनाने लगी। कोर्ट ने मुन्नी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed