{"_id":"65b586609ed1557e76014b06","slug":"hoisted-the-tricolor-with-pride-sang-patriotic-songs-faridpur-news-c-188-1-sbly1013-100721-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीत गाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीत गाए
Sun, 28 Jan 2024 04:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। 75वां गणतंत्र दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के साथ जगह-जगह कार्यक्रम हुए। झंडा फहराया गया। स्कूलों में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। प्रभात फेरियां निकाली गईं। इस दौरान प्रतिभाओं को भी पुरस्कृत किया गया।
तहसील प्रांगण में एसडीएम निधि डोंडवाल ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा कहा कि हम सभी को देश के प्रति सदैव समर्पित रहना चाहिए। यहां तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी, दिव्यांशी सिंह आदि मौजूद रहीं। इस अवसर पर फरीदपुर थाने को गुब्बारों और झालरों से सजाया गया। यहां सीओ गौरव सिंह ने झंडा फहराया। नगर पालिका कार्यालय में एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, पालिका चेयरमैन शराफत जरी वाले, अधिशासी अधिकारी डॉ. नितिन कुमार गंगवार ने झंडारोहण किया।
भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। सीएएस इंटर कॉलेज, श्याम सुंदर कन्या इंटर कॉलेज, विद्या मंदिर, किसान इंटर कॉलेज सहित अन्य कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। थाना फतेहगंज पूर्वी में कोतवाल ओमप्रकाश गौतम, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन संजय पाठक, बिलपुर गांव में ग्राम प्रधान बबिता मिश्रा ने झंडा फहराया।
विज्ञापन
भुता क्षेत्र के सरकारी और अर्द्धसरकारी शिक्षण संस्थानों में झंडारोहण के बाद मिठाई बांटी गई। भुता के परिषदीय विद्यालय में ग्राम प्रधान बृजेश गंगवार, कुआंडांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सा अधीक्षक प्रकाश गुप्ता ने झंडा फहराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुता, पशु चिकित्सालय में भी कार्यक्रम हुआ।
आंवला क्षेत्र में भी हर ओर गणतंत्र दिवस का उत्साह दिखा। तहसील परिसर में एसडीएम गोविंद मौर्य, थाना परिसर में सीओ नीलेश मिश्र, नगर पालिका परिषद कार्यालय में चेयरमैन सैययद आबिद अली, भाकियू कार्यालय रहटुईया में कोतवाल आरके शर्मा ने झंडा फहराया। श्रीसुभाष इंटर कॉलेज में अमर सिंह, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुमन निगम, डाॅ. राममनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज में प्राचार्य एमपी सिंह, चाचा नेहरू इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य जेवेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया।
सिरौली नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष चमन सकलैनी ने मिठाई बांटी। राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर काॅलेज में प्रधानाचार्य सर्वेश पांडे ने झंडा फहराया। थाने में कोतवाल राजेश कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ. राजेश कुमार, प्यास साधन सहकारी समिति में चैयरमेन पुनीत गुप्ता और केसरपुर डाकघर में पोस्टमैन निजामुद्दीन ने झंडा फहराया।
अलीगंज क्षेत्र की साधन सहकारी समिति धनेती खरगपुर में विद्याराम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूदनपुर में डॉ. सुधांशु सक्सेना, थाना परिसर में प्रभारी अजय कुमार शुक्ला, गैनी चौकी में चौकी प्रभारी हेमंत कुमार यादव ने झंडा फहराने के बाद मिठाई बांटी।
-- -- --
देवरनियां थाने में इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा, किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा में जीएम शादाब असलम खान, नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी, बिजलीघर में जेई रामदेव वर्मा, एसडीओ कार्यालय में एसडीओ आनंद बाबू ने झंडा फहराया। आदर्श कंपोजिट विद्यालय अभयपुर में विनोद कुमार वर्मा, और मुंडिया जागीर जूनियर हाईस्कूल में मोहम्मद हसन ने झंडा फहराया।
-- -- --
भोजीपुरा ब्लॉक कार्यालय में ब्लाॅक प्रमुख योगेश पटेल ने झंडा फहराया। एनई रेलवे मजदूर यूनियन की शाखा भोजीपुरा पर मंत्री इंद्र सक्सेना नगर पंचायत धौंराटांडा में चेयरमैन नदीम उल हसन ने झंडा फहराया।
-- -- -- -
शाही थाना परिसर में इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष वीरपाल मौर्य ने झंडा फहराया। सेवा ज्वालापुर साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष रामेश्वर दयाल गंगवार ने झंडा फहराने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित किया।
फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष इमराना बेगम, ब्लॉक कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख किरन यादव ने झंडारोहरण कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के दिखाए रास्ते पर चलने की अपील की।
शीशगढ़ में पंचायत अध्यक्ष नीलोफर, थाना परिसर में इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने झंडा फहराया। जगह-जगह प्रभातफेरियां निकाली गईं।
-- -- --
हाफिजगंज क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, राजकीय इंटर कॉलेज, आर्य समाज इंटर कॉलेज में झंडा फहराया गया। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। कुंवरपुर बंजरिया गांव में ग्राम प्रधान शाकिर अली, बड़ेपुरा में मुन्ने हाजी, खो ढकिया के प्रधान विनोद कुमार ने झंडा फहराया।
-- --
रिठौरा नगर पंचायत कार्यालय में नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला देवी, रिठौरा बिजलीघर में एसडीओ विपुल कुमार शुक्ला, एसबीआई शाखा में प्रबंधक रंजीत सिंह, यूनियन बैंक में शाखा प्रबंधक पीके गंगवार, बैंक ऑफ बड़ौदा में शाखा प्रबंधक कुलदीप गंगवार ने झंडा फहराया।
-- -- -- --
बिशारतगंज रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक आईके झा, क्षेत्रीय सहकारी समिति पर सभापति रविंद्र मिश्रा, सरकारी संघ पर सभापति प्रदीप मित्तल, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष मो. उर्फ लाल मियां कुरैशी, थाना कार्यालय में प्रभारी निरीक्षक दीपचंद ने झंडा फहराकर गारद की सलामी ली। मझगवां ब्लाॅक कार्यालय में ब्लाॅक प्रमुख यशवंत सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील गुप्ता ने झंडारोहरण किया।
-- -
शेरगढ़ ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख भूपेंद्र कुर्मी, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष बुद्धसेन मौर्य, सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह, नगरिया कला में ग्राम प्रधान इस्राइल मंसूरी ने झंडा फहराया।