फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History Sheets Opened for 17 Notorious Criminals in Bareilly

Bareilly News: बवाल के आरोपियों समेत 17 शातिरों की खुली हिस्ट्रीशीट, गोलीकांड का आरोपी राजीव राना भी शामिल

Thu, 16 Apr 2026 03:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 16 Apr 2026 03:12 AM IST
सार

बरेली में पुलिस ने 17 और अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। अब कुल 42 बदमाशों की निगरानी की जाएगी। इनमें पार्षद अनीस सकलैनी, राजीव राना और शेखर यादव जैसे आरोपी शामिल हैं। ये हत्या, लूट और रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों में लिप्त हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि इन पर गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी है।

विज्ञापन
History Sheets Opened for 17 Notorious Criminals in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में 26 सितंबर 2025 को हुए बवाल के आरोपी पार्षद अनीस सकलैनी, पीलीभीत बाइपास गोलीकांड के आरोपी राजीव राना, गौरव गोस्वामी हत्याकांड के आरोपी शेखर यादव समेत 17 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई। एक दिन पहले भी पुलिस ने 25 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली थी। अब हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी, गोकशी, लूट, वाहन चोरी आदि गंभीर अपराधों में शामिल 42 बदमाशों की लगातार निगरानी की जाएगी।

विज्ञापन


एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि बारादरी पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी राजीव राना, हनुमान दल के जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की हत्या के आरोपी शेखर यादव की हिस्ट्रीशीट खोली है। चोरी के आरोपी चक महमूद निवासी जुनैद, ईंट पजाया निवासी इमरान उर्फ बंबइया, वसीम उर्फ गंठी, मारपीट के आरोपी चक महमूद निवासी आफताब गद्दी, गोकशी के आरोपी एजाजनगर के शाकिर और रंगदारी मांगने के आरोपी कांकरटोला के अनीस सकलैनी की भी हिस्ट्रीशीट खोली है।

विज्ञापन

इन आरोपियों पर भी कसा शिकंजा 
इज्जतनगर पुलिस ने चोरी के आरोपी खजुरिया घाट निवासी सलमान, आबकारी अधिनियम में मोहरनियां निवासी जगदीश की हिस्ट्रीशीट खोली है। सुभाषनगर पुलिस ने नेकपुर निवासी लूट के आरोपी रोहित की हिस्ट्रीशीट खोली है। फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने चोरी के आरोपी इटौरिया निवासी सियानंद उर्फ श्याम और रविंद्र उर्फ राजू  सिघवा निवासी कल्लू, छेड़खानी के आरोपी रम्पुरा कमन निवासी विनोद राठौर की हिस्ट्रीशीट खोली है। हाफिजगंज पुलिस ने तिगरा निवासी हरनाम सिंह उर्फ काकू की जबकि कैंट पुलिस ने मिर्जापुर निवासी कल्लू उर्फ दुनका की हिस्ट्रीशीट खोली है।

बलवाइयों की होगी निगरानी
बारादरी पुलिस ने कांकर टोला निवासी अनीस सकलैनी की हिस्ट्रीशीट खोली है। बताया जा रहा है कि बलवा के आरोपियों को कई मुकदमों में नामजद किया गया है। ऐसे में उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा सकती है। आरोपी जमानत के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। ऐसे में कई आरोपियों पर गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed