फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   history sheeter tried to capture the plot by breaking the wall in Bareilly

Bareilly News: हिस्ट्रीशीटर ने की दीवार तोड़कर प्लॉट कब्जाने की कोशिश, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Tue, 31 Dec 2024 06:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 Dec 2024 06:06 PM IST
सार

बरेली के बारादरी थाने में हिस्ट्रीशीटर और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट कराई गई है। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने दीवार तोड़कर प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। पीड़ित से रंगदारी भी मांगी। 

विज्ञापन
history sheeter tried to capture the plot by breaking the wall in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाने के हिस्ट्रीशीटर गोविंदा ने दीवार तोड़कर प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश की। आरोप है कि हिस्ट्रीशीटर ने 20 लाख रुपये रंगदारी भी मांगी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में हिस्ट्रीशीटर और उसके परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


हजियापुर निवासी राजाराम ने बताया कि उनका प्लॉट संजयनगर मेन रोड पर है। रामबाबू और हरिबाबू ने फर्जी इकरारनामा से यह प्लॉट बेच दिया। वर्ष 2003 में राजाराम ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दोबारा इसी प्लॉट का फर्जी एग्रीमेंट करने पर 2012 में एक और रिपोर्ट कराई गई। आरोप है कि हरिबाबू ने 545 वर्ग गज प्लॉट का फर्जी बैनामा भी कर दिया। फर्जी कागजों के जरिये बिके हुए प्लॉट पर कब्जा कर वह रंगदारी वसूल रहा है। 
विज्ञापन


प्लॉट में रखा सामान भी ले गए आरोप 
आरोप लगाया कि 15 सितंबर को गोविंदा उर्फ तरुण, कलावती, हरिबाबू और रामबाबू उनके प्लॉट की दीवार तोड़कर घुस आए। यहां रखा सामान ले गए। तीन दिन बाद बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गोविंदा का शांतिभंग में चालान कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत पर मिलने के बाद आरोपी फैसला करने का दबाव बनाते हुए बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। हरिबाबू, रामबाबू, कलावती और गोविंदा ने पांच लाख रुपये में प्लॉट का एग्रीमेंट लखपत को कर दिया है, जबकि प्लॉट की कीमत दो करोड़ रुपये है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed