फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   history-sheeter threatened a former BJP district president video goes viral in bareilly

UP: 'धज्जियां उड़ा देंगे...', भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष को हिस्ट्रीशीटर ने दी हत्या की धमकी; वीडियो वायरल

Sun, 07 Dec 2025 02:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Dec 2025 02:27 PM IST
सार

बरेली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने हिस्ट्रीशीटर सुभाष लोधी के खिलाफ सीबीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर पर रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस बीच सुभाष लोधी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह धमकी दे रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

विज्ञापन
history-sheeter threatened a former BJP district president video goes viral in bareilly
आरोपी सुभाष लोधी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

बरेली में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अपनी ही सरकार में हिस्ट्रीशीटर सुभाष लोधी को रंगदारी दे चुके हैं। अब दोबारा से सुभाष लोधी ने जमानत और मुकदमे लड़ने के लिए भाजपा नेता से रुपये की मांग कर दी। इस पर भाजपा नेता ने सीबीगंज थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


अटरिया निवासी पूरनलाल लोधी ने सीबीगंज थाना प्रभारी प्रदीप चतुर्वेदी को बताया कि वह भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हैं और प्रदेश के पिछड़ा मोर्चा में रह चुके हैं। बताया कि हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर सुभाष लोधी ने उन्हें कॉल कर हत्या की धमकी दी। कार में बैठकर सुभाष लोधी ने एक वीडियो बनाकर वायरल किया, जिसमें वह सीधे तौर पर पूरनलाल लोधी को धमकी दे रहा है। वीडियो में सुभाष कह रहा है कि धज्जियां उड़ा देंगे। चाहे जीवन में कुछ भी हो जाए लेकिन चूकेंगे नहीं। मैं गुंडा नहीं हूं। मुझे गुंडा बनाया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरनलाल ने आरोप लगाया कि सुभाष लोधी मुकदमों की पैरवी के लिए रुपये मांग रहा है। उसने धमकी दी है कि हमारे मुकदमों का खर्चा उठाना होगा वरना हत्या कर देंगे। पूरनलाल ने झांककर देखा तो सुभाष लोधी ने उनके तहेरे भाई की पत्नी और बच्चों को रास्ते में घेर रखा था। पूरनलाल ने तुरंत दरवाजा बंद कर लिया। 

पूरनलाल बोले- हिस्ट्रीशीटर है सुभाष 
पूरनलाल के मुताबिक वह अपनी जान बचाने के लिए सुभाष के परिवार को बीस-बीस हजार रुपये दे चुके हैं। वह विवादों से दूर रहना चाहते हैं। सुभाष लोधी गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीटर है। वह स्मैक व चरस का नशा करने का आदी है। वह नशे में किसी की भी हत्या कर सकता है। सुभाष लोधी और उसके परिवार का गांव में आतंक है। सुभाष लोधी ने पीलीभीत बाईपास पर गोलीकांड भी किया था। 

आरोप लगाया कि सुभाष का शहर के कुख्यात बदमाशों के साथ नेटवर्क है, जिसकी मदद से रंगदारी वसूलने और घटनाएं करने का काम करता है। कुछ दिन पहले अटरिया गांव निवासी मान सिंह ने भी सुभाष और उसके परिवार के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मुकदमों की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed