Bareilly News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज
बरेली में एक युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए युवती से दोस्ती की। उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र की युवती से सुभाषनगर के युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया। युवती का आरोप है कि युवक ने ब्लैकमेल कर उससे शादी भी कर ली। अब युवती ने प्रेमनगर थाने में युवक के रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने प्रेमनगर थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह को बताया कि उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिये सुभाषनगर क्षेत्र निवासी अभय वर्मा से हो गई थी। अभय ने उसे बातों में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर अभय शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।
आरोप है कि अभय और उसके दोस्त माधुरी, जितिन और मामा नितिन कुमार उसे एक वकील के यहां ले गए। वहां जबरन आर्य समाज के विवाह प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षर करा लिए। वहां हाईस्कूल और इंटर के शैक्षिक प्रमाणपत्र, सोने के कंगन और नौ हजार रुपये अभय ने ले लिए। फिर धमकी देकर अभय ने अपने पक्ष में बयान देते हुए उसका वीडियो बनाया। अभय के पास अब भी वीडियो है, जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है। 27 नवंबर को अभय ने युवती के घर जाकर शराब के नशे में हंगामा किया।
दुष्कर्म के आरोपियों पर धमकाने का आरोप
12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। शनिवार को पीड़िता की मां ने एसएसपी अनुराग आर्य से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। कहा कि भोजीपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी फैजान और इकबाल ने 12 साल की बालिका से दुष्कर्म किया था। तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली मगर, आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। आरोप है कि फैजान और इकबाल अब उस पर फैसले के लिए दबाव बना रहे हैं। फैसला न करने पर गांव से भगाने और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।