फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   History-sheeter released from jail dies, family says it was murder

Bareilly News: जेल से छूटे हिस्ट्रीशीटर की मौत, परिवार ने बताई हत्या

Sat, 09 Nov 2024 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
History-sheeter released from jail dies, family says it was murder
सड़क किनारे मिला शव, बाजार से लौटते वक्त घेरकर पीटने का आरोप
विज्ञापन

फरीदपुर (बरेली)। तीन महीने पहले जेल से छूटकर आए हिस्ट्रीशीटर बबलू उर्फ मलहारे का शव शुक्रवार सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

नवादा बिलसंडी गांव निवासी बबलू उर्फ मलहारे का गांव के ही ओमेंद्र पक्ष से जमीन के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद चल रहा था। बबलू फरीदपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। ऋषिपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका चचेरा भाई बबलू बृहस्पतिवार दोपहर खल्लपुर गांव की बाजार में गया था। रास्ते में गांव के ही दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे रोक लाठी-डंडों से पीट दिया। आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर गाड़ी में डाल लिया। थोड़ी दूर ले जाने के बाद सड़क पर डालकर गाड़ी से कुचल दिया, इससे उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


----
12 साल बाद छूटा जेल से
बबलू उर्फ मलहारे 12 वर्षों से जेल में बंद था। परिजनों के अनुसार बबलू तीन माह पहले ही जेल से छूटकर आया था। वह फरीदपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उस पर गैंगस्टर समेत गंभीर धाराओं के कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
शरीर की हड्डियां टूटीं
- पोस्टमार्टम में हत्या या हादसे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। बबलू के शरीर की अधिकांश हड्डियां टूट गई थीं। फेफड़े व हृदय आदि अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। ऐसे में पुलिस को ही विवेचना में स्थिति स्पष्ट करनी है। इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed