फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   history-sheeter and his associates beat up a sanitation worker in Bareilly

Bareilly News: सफाई नायक को पीटा, आरोपी बोला- हिस्ट्रीशीटर हूं... शिकायत की तो चौराहे पर जान से मार दूंगा

Sun, 16 Nov 2025 06:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Nov 2025 06:09 PM IST
सार

बरेली में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने से इन्कार करने पर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने सफाई नायक को पीटा। आरोपियों ने उनकी जेब से रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
history-sheeter and his associates beat up a sanitation worker in Bareilly
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाने से मना करने पर सफाई नायक हेमंत कुमार के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर काशीनाथ समेत पांच नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली थाने में शनिवार की रात रिपोर्ट दर्ज की गई। घटना नगर निगम के जन्म-मृत्यु कार्यालय में हुई। पीड़ित ने पूरी घटना सीसी कैमरे में रिकॉर्ड होने का दावा किया है।

विज्ञापन


आंवला के घेर अन्नू खां, निकट स्टेट बैंक निवासी सफाई नायक हेमंत कुमार के मुताबिक घटना सात नवंबर दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। हेमंत के मुताबिक वह सरकारी कार्य से जन्म-मृत्यु कार्यालय में गए थे। वहां पर सिगरेट गोदाम वाली गली नेकपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर काशीनाथ का बेटा सत्यार्थ प्रताप सिंह व उसका भतीजा आया हुआ था। सत्यार्थ ने फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को कहा। इस बात से इन्कार करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज कर धमकाना शुरू कर दिया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कराकर मामले को शांत करा दिया। इसके कुछ समय बाद दोपहर करीब ढाई बजे अभिषेक भारद्वाज और हिस्ट्रीशीटर काशीनाथ ने फोन कर उसे जन्म-मृत्यु कार्यालय के बाहर बुलाया। 
विज्ञापन


आरोप है कि वहां पहुंचते ही सत्यार्थ प्रताप सिंह, उसका चचेरा भाई, उसका पिता काशीनाथ और अमित व अभिषेक भारद्वाज के अलावा कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। उसे हेलमेट से पीटा गया और उसी दौरान उसके गले की चेन कहीं गिर गई। इस बीच हमलावरों ने उसकी जेब में रखे 6500 रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज लूट लिए। इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से दो जन्म प्रमाण पत्र होने का आरोपियों ने किया था दावा
दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक काशीनाथ के बेटे ने हेमंत से कहा था कि उसके पहले से दो जन्म प्रमाण पत्र बन चुके हैं और अब वह तीसरा बनवाना चाहता है। इस पर हेमंत ने मना करते हुए कहा कि नगर निगम से एक व्यक्ति का एक ही जन्म प्रमाण पत्र बन सकता है। इसी पर सत्यार्थ और काशीनाथ का भतीजा भड़क गया। उन्होंने कहा कि एक घंटे में जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने दोबारा षड्यंत्र रच कर उसे बुलाया था।

हिस्ट्रीशीटर ने दिखाई हेकड़ी, पैर छुए तब बख्शी जान
हेमंत के मुताबिक मारपीट के दौरान काशीनाथ चिल्लाते हुए कहता रहा कि उसका नाम बरेली में किसी से भी पूछ लेना। वह जिले का जाना-माना हिस्ट्रीशीटर है। धमकी देते हुए यह भी कहा कि किसी भी थाने या कहीं और शिकायत की तो वह उसे बरेली के किसी भी चौराहे पर जान से मरवा देगा। इसके साथ ही कहा कि बेटे सत्यार्थ के पैर छूकर माफी मांगों तभी जान बख्शेंगे। इसके बाद हेमंत ने पैर छूकर माफी मांगी, तब जाकर उसे छोड़ा गया। हेमंत ने बताया कि यह पूरा वाकिया नगर निगम में लगे सीसी कैमरे में भी देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed