फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hindu organization stages protest over allegations of indecency.

Bareilly News: अभद्रता के आरोप में हिंदू संगठन ने दिया धरना

Tue, 25 Aug 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 25 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hindu organization stages protest over allegations of indecency.
आंवला। नगर पालिका की ओर से संचालित कान्हा गोशाला में हिंदू रक्षा दल संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हंगामा किया। गोशाला के बाहर चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने गोशाला कर्मचारियों पर अभद्रता और लाठी-डंडे से दौड़ाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जिला महासचिव हिमांशु सोलंकी ने बताया कि गोशाला में पशुओं की हालत दयनीय थी। आरोप है कि गोवंश के चारे में सूड़ी है। पशुओं को भूखा रखा जा रहा है। देखरेख में लापरवाही बरती जा रही है। नपा अध्यक्ष से शिकायत के बाद गोशाला के कर्मचारियों ने कार्यकर्ताओं से अभद्रता की। लाठी-डंडे लेकर उनको दौड़ाया। इसके बाद उत्तरी द्वार पर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इनमें सोमवीर दिवाकर, गणेश गिरी बाबा, राजू शर्मा और ध्रुव शामिल रहे। वहीं, गोशाला कर्मचारियों ने हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं पर जबरन घुसकर गाली-गलौज करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने भी अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी को सूचना देकर गोशाला परिसर में ही धरना दिया। चार घंटे बाद मौके पर गए एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

वर्जन,
गोशाला में व्याप्त अव्यवस्थाओं को एक सप्ताह में सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। गोशाला में कार्यरत कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा जाएगा। - सुशील कुमार मिश्रा, एसडीएम आंवला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed