फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hind wants to Vishwanath tample

कॉरीडोर छलावा, हिंदुओं को विश्वनाथ मंदिर चाहिए : तोगड़यिा

Sun, 26 Dec 2021 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Hind wants to Vishwanath tample
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते डा. प्रवीण तोगड़िया- संवाद - फोटो : CITY
बरेली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तो छलावा है। हमें काशी विश्वनाथ मंदिर चाहिए। नंदी जिस ओर देख रहे हैं, उधर मंदिर कब बनेगा। वाराणसी में माता शृंगार गौरी की मूर्ति बंधक है, उसे मुक्त कराना होगा। जब तक काशी और मथुरा में मंदिरों का निर्माण नहीं होगा, तब तक हिंदुओं को संतोष नहीं होगा। वह शनिवार को शहर के प्रभातनगर में एक आवास पर प्रेसवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की बात सरकारें न करें। यदि कर रही है तो जनसंख्या नियंत्रण कानून लेकर आएं। काशी और मथुरा में मंदिर निर्माण का कानून बनाएं। यदि नहीं कर सकतीं तो चुनाव में हिंदुत्व की बात न करें। श्रीराम मंदिर तो बन गया लेकिन आज भी करोड़ाें गरीब हिंदू बेघर हैं। जिस दिन उनकी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी, उसी दिन रामराज आएगा।
विज्ञापन

तोगड़िया ने कहा कि यह हिंदुत्व की शक्ति है कि जो श्रीराम को नहीं मानते थे वह राहुल गांधी अब खुद को हिंदू बताते घूम रहे हैं। बंगाल में ममता बनर्जी चुनावी रैलियों में सार्वजनिक मंचों से चंडी पाठ कर रहीं थीं। सनातन सेना मंडल महासचिव विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि प्रवीण तोगड़िया शनिवार रात प्रभातनगर में ही प्रवास करेंगे। रविवार पूर्वाह्न 11 बजे फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। इस दौरान तृप्ति शुक्ला, अभिषेक चंदेल, अमन पटेल, मन्नत ठाकुर, चेतन सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू हेल्पलाइन से करेंगे मदद
डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत में हिंदुओं की रक्षा के लिए हिंदू हेल्पलाइन की शुरुआत जल्द करेंगे। इस हेल्पलाइन पर कॉल करने पर परिषद के कार्यकर्ता पीड़ित की मदद करेंगे। इसी तरह इंडिया हेल्थ हेल्प लाइन भी शुरू होगी। जिसमें दस हजार डॉक्टरों को जोड़ा जाएगा। इसके अलावा राशन वितरण और युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रकल्प बनाए गए हैं। उनका संगठन हिंदू जागरण का काम कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed