फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Highway

हाईमास्ट लाइटें जलवाइए वर्ना बड़ा बाईपास पर भी होगा कोई हादसा

Sun, 28 Jul 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Highway
बरेली। पीलीभीत हाईवे पर छह मौतों के बाद अफसरों को एक बार फिर बड़ा बाईपास पर भी खतरों का ख्याल आ गया है। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने दो हफ्ते पहले एनएचआई अधिकारियों को बड़ा बाईपास पर तीन जगह पर हाईमास्ट लगाने के आदेश दिए थे। इसके बाद एनएचएआई ने साढ़े चार लाख रुपये की कनेक्शन फीस तो पॉवर कारपोरेशन में जमा कर दी लेकिन पोलों पर लाइट अब तक नहीं लगाई है। शनिवार को आरटीओ जयश्ंाकर तिवारी ने एनएचएआई अधिकारियों को लिखी चिट्ठी में पीलीभीत हाईवे पर हुए हादसे की याद दिलाते हुए बड़ा बाईपास पर जल्द हाईमास्ट लाइटें जलवाने को कहा है।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली हाईवे के बड़ा बाईपास पर रजऊ परसपुर के पास खतरनाक मोड़ हैं। उधर, परसाखेड़ा में शहर में दाखिल वाले ट्रैफिक को इस नेशनल हाईवे से टर्न लेना पड़ता है। रात में यहां अंधेरा रहने से कई बड़े हादसे हो चुके हैं। इसमें कई लोगों की जान जा चुकी है। करीब दो हफ्ता पहले कमिश्नर ने एनएचएआई के मुरादाबाद के पीडी बीके बंसल को बड़ा बाईपास पर दो साल से तीन जगहों पर अधूरी पड़ी हाईमास्ट लाइटों को न लगाने पर फटकार लगाते हुए आरटीओ जयशंकर तिवारी को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के आदेश भी दे दिए थे। इसके बाद एनएचएआई ने तेजी दिखाते हुए पावर कारपोरेशन को बिजली कनेक्शन के लिए करीब साढ़े चार लाख रुपये जमा भी किए, लेकिन अब तक यह लाइटें नहीं जल सकी हैं। कमिश्नर के आदेश के बावजूद लगातार लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पीलीभीत हाईवे पर हुए हादसे के बाद एक बार फिर अधिकारियों को दिल्ली-लखनऊ हाईवे की याद आ गई है। आरटीओ ने बड़ा बाईपास पर हाईमास्ट लाइटें न जलने पर एनएचएआई और पावर कारपोरेशन के अधिकारियों से बात कर बिजली कनेक्शन तत्काल दिलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ा बाईपास हाईमास्ट लाइटें अब तक नहीं जल सकी हैं, जबकि एनएचएआई इसकी कनेक्शन फीस भी जमा कर चुका है। इसे लेकर मैंने पावर कारपोरेशन के एक्सईएन से बात की हैं। उन्होंने बताया है कि दो से तीन दिन में लाइटें जलनी शुरू हो जाएंगी।
- जयशंकर तिवारी, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed