फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Highest development in Bareilly in four years

चार सालों में बरेली में सर्वाधिक विकास

Thu, 17 Jun 2021 12:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Highest development in Bareilly in four years
सर्किट हाउस में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया जिसमे विधायक और सांसद मौजूद रहे । - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा- भाजपा के सत्ता में आने के बाद बेहतर हुईं प्रदेश भर में सड़कें
विज्ञापन

मंडल में 80 हजार लाख की 308 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
सौ फुटा रोड का नामकरण, अब विधायक केसर सिंह गंगवार के नाम से जाना जाएगा

बरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को मंडल के चारों जिलों में 80 हजार 38 लाख लागत की 308 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इस दौरान भाजपा शासन के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि चार सालों में बरेली में सर्वाधिक विकास हुआ है।
उप मुख्यमंत्री ने 233 कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 2017-18 से अब तक 3985 काम स्वीकृत हुए हैं जिनकी लागत 4042.31 करोड़ है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कहा कि हर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार का खजाना खुला हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन से पहले उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते ही सड़कें खराब मिलती थीं लेकिन अब सड़कों की स्थिति काफी बेहतर है। लघु सेतु हो या दूसरे निर्माण कार्य, उनके स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान घोषणा की कि नवाबगंज के विधायक रहे स्वर्गीय केसर सिंह गंगवार की स्मृति में शहर में उनके आवास की ओर जाने वाली सौ फुटा रोड का नाम अब केसर सिंह गंगवार मार्ग होगा। कार्यक्रम में मेयर उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार, भोजीपुरा विधायक बहोरन लाल मौर्य, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, बंटी ठाकुर, अंकित माहेश्वरी के साथ सभी जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के विभाजन की चर्चा कोरी अफवाह

बरेली। उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उत्तर प्रदेश के विभाजन की चर्चा को अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि अगले साल विधानसभा चुनाव में भाजपा 325 सीटें लेकर दोबारा सत्ता हासिल करेगा। मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक पार्टी है, कोई प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं। उत्तर प्रदेश में बदलाव की संभावना और दिल्ली में इसको लेकर लगातार बैठकें होने के सवाल पर कहा कि बैठकें हमेशा होती रहती हैं, यह कोई नई बात नहीं है। बंगाल में मुख्यमंत्री का चेहरा न होने की वजह से हुए नुकसान के सवाल पर कहा कि वहां हमारी सीटें बढ़ी हैं। पहले तीन थीं, अब 76 हो गई है। ब्यूरो

अफसरों से बोले- मिनी मुख्यमंत्री है पार्टी का हर कार्यकर्ता

बरेली। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद के दौरे में विधानसभा चुनाव की तैयारी की भी झलक दिखी। उन्होंने मंच से कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी भारी बहुमत से जीती थी। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता को मिनी मुख्यमंत्री की तरह तरजीह दी जाए। उसकी बात को गंभीरता से सुनकर समस्या का निस्तारण कराया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed