{"_id":"66a44363fdf09985e7084717","slug":"higher-fare-will-have-to-be-paid-for-route-diversion-badaun-and-delhi-till-monday-afternoon-bareilly-news-c-4-lko1018-447250-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सोमवार दोपहर तक रूट डायवर्जन, बदायूं व दिल्ली के लिए देना होगा ज्यादा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सोमवार दोपहर तक रूट डायवर्जन, बदायूं व दिल्ली के लिए देना होगा ज्यादा किराया
विज्ञापन
बरेली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर शुक्रवार रात से सोमवार दोपहर तक बरेली-बदायूं, बरेली-मथुरा-आगरा, बरेली-दिल्ली और बरेली-हरिद्वार रूटों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। यात्रियों को रोडवेज बसों में बरेली-बदायूं के बीच 17 और अन्य रूटों पर 32 रुपये तक ज्यादा किराया देना होगा। शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है।
इस दौरान बरेली से बदायूं जाने-आने वाले वाहन लाल फाटक, रामगंगा पुल, अखा मोड़, अलीगंज, आंवला, कुंवरगांव होकर गुजारे जाएंगे। दिल्ली जाने वाले वाहनों को सेटेलाइट से नरियावल, टीपीनगर, इन्वर्टिस तिराहा, बड़ा बाइपास, झुमका तिराहा होते हुए गुजारा जाएगा। झुमका तिराहे से मिनी बाइपास की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन ट्यूलिया अंडरपास से गुजारे जाएंगे। लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहन फतेहगंज पूर्वी से नवादा मोड़-दातागंज बदायूं रोड, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होकर जाएंगे।
बरेली से मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाइपास होते हुए मिलक-शाहबाद-चंदौसी, अनूप शहर, नरौरा, अलीगढ़ होकर गुजारे जाएंगे। बरेली से लखनऊ की तरफ जाने वाले वाहन बड़ा बाइपास, फरीदपुर, शाहजहांपुर होते हुए जाएंगे।
विज्ञापन
एसपी सिटी शिवराज ने बताया कि इन्वर्टिस तिराहा, बीसलपुर रोड, विलयधाम, बिलवा पुल से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। पुराने बस अड्डे से रोडवेज बसें व अन्य वाहन पटेल चौक, चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट बस अड्डा होकर आ-जा सकेंगे। संवाद