फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hey voters... reduce the heat of the sun with the rain of votes.

Bareilly News: हे मतदाताओ... मतों की बारिश से कम कर दीजिए सूरज की तपिश

Fri, 19 Apr 2024 05:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Hey voters... reduce the heat of the sun with the rain of votes.
पीलीभीत। सम्मानित मतदाताओं...पीलीभीत का नाम और मान अब आपके हाथ है। उठिए, सब काम छोड़कर मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करिए और एक नया रिकाॅर्ड बना दीजिए। मतों की बारिश से सूरज की तपिश कम कर दीजिए और लोकतंत्र को मजबूत करिए। आपका वोट, आपकी पहचान बनेगा। आप लोगों ने वर्ष 2019 के चुनाव में भी अपनी मजबूत दावेदारी दिखाई थी।
विज्ञापन

पीलीभीत लोकसभा सीट में पीलीभीत सदर, बरखेड़ा, बीसलपुर, पूरनपुर और बरेली की बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र के करीब 18.31 लाख मतदाता शुक्रवार को अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अनुमानित 39 डिग्री तापमान में मतदान भले की मुश्किल है, लेकिन मतदाताओं के उत्साह के सामने यह कुछ भी नहीं।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन प्रशासन की ओर से किए गए जागरूकता कार्यक्रमों की सफलता की गारंटी बनेगी। प्रशासन ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील में कोई कोर कसर भी नहीं छोड़ी है। अभिभावकों को चिट्ठियां भेजी गईं। ग्रीटिंग से मतदान का निमंत्रण पत्र भेजा गया। प्रवासी मतदाताओं को बुलाने का प्रयास भी हुआ। स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुए, रैलियां भी निकाली गईं। अब जिले के मतदाताओं की बारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
2014 में 64 फीसदी तो वर्ष 2019 में हुआ था 67.41 फीसदी मतदान


वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में पीलीभीत सीट पर 63.94 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2014 में पीलीभीत लोकसभा सीट पर 64 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। वर्ष 2019 के चुनाव में जिले के मतदाताओं ने पुराना रिकाॅर्ड तोड़ते हुए 67.41 प्रतिशत मतदान किया। इस चुनाव में महिला मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। वहीं वर्ष 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले के 227 बूथों पर 60 प्रतिशत से कम मतदान हुआ था। प्रशासन ने इस बार इन बूथों के मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने को काफी प्रयास किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed