{"_id":"625348d6e34178553054dc70","slug":"heroine-peddler-arrested-by-delhi-police-bareilly-news-bly4810546151","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरी लगाने वाला हनीफ निकला हेरोइन का बड़ा तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेरी लगाने वाला हनीफ निकला हेरोइन का बड़ा तस्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (एनडीपीएस) और आरपीएफ द्वारा पकड़ा गया बिशारतगंज का हनीफ अंसारी भी बड़ा हेरोइन तस्कर निकला। तस्करी करके उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति बनाई है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी मौजमा बेगम बिशारतगंज नगर पंचायत की सभासद है और अब चेयरमैन का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। खुद हनीफ फेरी लगाकर एलईडी बल्वों की मरम्मत करता है।
शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और आरपीएफ ने हनीफ अंसारी को 14265 वाराणसी-यमुनोत्री एक्सप्रेस से गिरफ्तार किया था। वह दो किलोग्राम हेरोइन लेकर देहरादून जा रहा था। हनीफ की गिरफ्तारी के बाद स्थानीय पुलिस ने उसके बारे में जानकारी करानी शुरू की तो सामने आया कि वह मादक पदार्थों का बड़ा तस्कर है। दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई प्रदेशों में अफीम और हेरोइन सप्लाई करता है। वाराणसी में उसके दो गुर्गे गिरफ्तार होने के बाद स्पेशल सेल उस तक पहुंची थी। फिलहाल वह दिल्ली जेल में बंद है। मगर इस धंधे से उसने तमाम कृषि भूमि खरीदने के अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति बना ली है। मगर दिखावे के लिए वह गांव-गांव फेरी लगाकर एलईडी बल्ब की मरम्मत का काम करता है।
सभासद का चाचा और भाई भी तस्करी में लिप्त
हनीफ साले एवं उसकी पत्नी सपा सभासद मौजमा बेगम का भाई चंदू एक बार दिल्ली में पकड़ा भी जा चुका है और अब वहां से वांछित चल रहा है। दो महीने पहले दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में गांव पहुंची थी लेकिन वह नहीं मिला तो पुलिस उसके घर पर नोटिस चस्पा करके चली गई। मौजमा का चाचा मुल्ला भी मादक पदार्थों की तस्करी में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
हनीफ अंसारी को दिल्ली की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके साथ इस धंधे में लिप्त परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी कराई जा रही है। यह भी देखा जाएगा कि उसने इतनी संपत्ति किस तरह हासिल की है।
- राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात