फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Here Hindus play Dholak, Muslims sang bhajans'

यहां हिंदू बजाते हैं ढोलक, मुस्लिम गाते हैं भजन

Wed, 26 Jul 2017 01:01 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 26 Jul 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
 Here Hindus play Dholak, Muslims sang bhajans'
bhajan
शहर से नौ किलोमीटर दूर अखा गांव के लोगों के दिलों में हर धर्म के प्रति सम्मान बसता है। हिंदू और मुस्लिम साथ बैठकर भजन-कीर्तन करते हैं। हिंदुओं की थपकी से ढोल की गूंज पर मुस्लिम अपनी आवाज से इसमें चार चांद लगाते हैं। मंडली में बैठने वाले लोग कुछ इसी गांव के हैं तो कुछ अन्य गांवों के। सावन के सोमवार पर होने वाले कार्यक्रम में इनकी उपस्थिति अनिवार्य होती है। 
विज्ञापन

खैलम गांव में जो कुछ हुआ उसने एक बार फिर बरेली को शर्मसार किया है। अखा गांव के लोग भी इससे दुखी हैं। उनका कहना है कि खून एक है और शरीर भी। धर्म अलग हैं, लेकिन भगवान एक है, फिर भी लोग लड़-झगड़ रहे हैं। गांव में प्रवेश करते ही ब्रह्मचारी श्यामा प्रसाद का समाधि स्थल है। यहां सावन के हर सोमवार पर कीर्तन होता है। खैलम गांव से भी लोग इस कीर्तन में आते हैं, लेकिन वहां हालात खराब होने के चलते वह पिछले सोमवार को नहीं आ सके। परगवां गांव से आने वाले यासीन एक भी सोमवार नहीं छोड़ते हैं। नौ किलोमीटर साइकिल चलाकर यहां पहुंच जाते हैं। वह भजन गाते हैं। यासीन बताते हैं कि भजन और कव्वाली में कोई अंतर नहीं है। भगवान अल्लाह एक हैं। जब कव्वाली में बैठता हूं तो मैं हूं दिवाना कमली वाले का... गाता हूं और जब भजन में बैठता हूं तो मैं हूं दीवाना कन्हैया तेरी बांसुरी का... गाता हूं। 
विज्ञापन

अब्दुल हमीद भी गीत गाते हैं। मौलिया गांव के मुन्ने खां को सिर्फ भजन सुनने का शौक है, इसलिए यहां आते हैं। बिसारतगंज के नकी भी हर सोमवार को बिना देरी के पहुंच जाते हैं। राजपूत महासभा के संरक्षक ऋषिपाल सिंह बताते हैं कि गांव में किसी के मन में कोई मैल नहीं है। क्यारा के रामगोपाल सिंह, जयपाल मौर्य, सत्येंद्र और बाहनपुर के रामप्रसाद कहते हैं कि रास्ते में धर्मस्थल अलग-अलग हैं। अगर कोई निकल रहा है तो आस्था को क्यों चोट करें। चाहे ताजिया हो या फिर कांवड़। थोड़ी देर में निकल जाते हैं, पता नहीं क्यों लोग लड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed