फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   helth

नए साल में सुधर जाएगी ‘सेहत’

Sun, 28 Dec 2014 09:10 PM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 28 Dec 2014 09:10 PM IST
विज्ञापन
helth
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से नया साल काफी शुभ होगा। शहर में मेडिकल कॉलेज और हाइवे पर ट्रामा सेंटर बनेगा। तीन सौ बेड का सुपर स्पेशलिटी अस्पताल आम जनता के लिए खुल जाएगा। जिला चिकित्सालय और महिला अस्पताल मेें सारी सुविधाएं एक छत के नीचे मिलेंगी। लोगों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए जैनरिक दवाओं का काउंटर खुलेगा।
विज्ञापन

मंडल के जिले ही नहीं बरेली में उत्तराखंड तक के मरीज इलाज कराने आते हैं। करीब तीन दशक से बरेली में मेडिकल कॉलेज बनाने की मांग चल रही है। स्वास्थ्य मंत्री रहने के दौरान डॉ. दिनेश जौहरी ने कैबिनेट में प्रस्ताव भी रखा था, लेकिन उनके मंत्री पद से हटने के बाद मामला लटक गया। वर्ष 2015 में यहां मेडिकल कॉलेज बनने की उम्मीद है। डीएम संजय कुमार और सीएमओ डॉ. विजय यादव ने प्रस्ताव भेजा है, जिस पर शासन ने हरी झंडी दे दी है। मेडिकल कॉलेज का प्रशासनिक भवन, क्लासरूम और हास्टल मानसिक चिकित्सालय परिसर में बनाए जाएंगे। जिले में ट्रामा सेंटर की जरूरत है। सीएमओ ने यह प्रस्ताव भी शासन को भेज दिया है। हाइवे पर जमीन देखी जा रही है। पिछले माह एक मीटिंग में विधायक डॉ. अरुण कुमार ने अपनी निधि से रुपये देने के लिए सहमति भी दे दी थी।
विज्ञापन

मानसिक अस्पताल के पास तीन सौ बेड का सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल लगभग बन चुका है। नए साल में बचा कार्य पूरा होने के साथ मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। जिला महिला अस्पताल में सौ बेड की मैटरनिटी विंग बनेगी, जिसमें बच्चों के लिए एनआईसीयू भी बनेगा। जिला अस्पताल में मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनेगी, जिससे ओपीडी, वार्ड और जांचें समेत सारी सुविधाएं एक छत के नीचे रहें। इन दोनों अस्पतालों में पुरानी बिल्डिंग तोड़ने के लिए टेंडर हो चुका है। अगले साल मल्टीस्टोरी बिल्डिंग और मैटरनिटी विंग बनाने का काम पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रांडेड और जैनरिक दवाओं के दामों में जमीन आसमान का अंतर है। कारोबारियों व निजी अस्पतालों के गठजोड़ से जैनरिक दवाओं को ब्रांडेड के रेट पर बेचा जा रहा है। सीएमओ डॉ. विजय यादव ने जिला अस्पताल में जैनरिक दवाइयों का काउंटर खोलने का प्रस्ताव डीएम को भेजा है। इसका संचालन रेड क्रास सोसाइटी करेगी। दवा काउंटर के लिए जिला अस्पताल गेट के पास दुकान का निर्माण कराया जाएगा।

जिला चिकित्सालय समेत सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। एनएचएम के तहत डॉक्टरों को संविदा पर नियुक्त किया जाएगा। जिला अस्पताल में न्यूरोलोजिस्ट, प्लास्टिक सर्जन समेत सात डॉक्टर ऑन काल पहुंचेंगे, जिसके लिए अनुबंध हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed