{"_id":"6afcc033859767f8b203497c","slug":"heavy-vehicles-banned-at-bilpur-crossing-relief-from-traffic-congestion-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-102263-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिलपुर क्राॅसिंग पर बड़े वाहनों पर रोक, जाम से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिलपुर क्राॅसिंग पर बड़े वाहनों पर रोक, जाम से राहत
विज्ञापन
पुलिस-प्रशासन ने करवाए बैरिकेडिंग, अब छोटे वाहन ही निकल सकेंगे
फतेहगंज पूर्वी। दातागंज मार्ग पर स्थित बिलपुर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 344 सी पर बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। पुलिस-प्रशासन ने हाईवे की तरफ से बड़े पत्थर रखवाकर बैरिकेडिंग की है। अब इस क्रॉसिंग से केवल चार पहिया वाहन ही निकल सकेंगे। इस कदम से जाम से राहत मिलने की उम्मीद लोग जता रहे हैं।
यह कदम आरओबी पुल के निर्माण कार्य के कारण उठाया गया है। पुल निर्माण से क्रॉसिंग पर बड़े वाहनों के निकलने के लिए जगह कम हो गई थी। दोनों तरफ से वाहन आने पर रास्ता बंद हो जाता था, जिससे छोटे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भी परेशानी होती थी। ट्रक, ओवरलोड भूसे और लकड़ियों से भरी ट्रॉलियों के निकलने से अक्सर जाम लग जाता था। मंगलवार को अमर उजाला अखबार में जाम की खबर प्रमुखता से छपी थी। पुलिस प्रशासन ने इस खबर का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है। कहा कि नियम तोड़ने का प्रयास करने वालों का चालान किया जाएगा।
स्थानीय लोगों को मिलेगी राहत
फरीदपुर के सीओ संदीप सिंह ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए यह बैरिकेडिंग की गई है। बड़े वाहनों का आवागमन बंद होने से जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। इससे स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह निर्णय यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए लिया गया है।