फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Hearing on bail plea of seven agents on 22nd

Bareilly News: सात एजेंटों की जमानत अर्जी पर सुनवाई 22 को

Thu, 17 Jul 2025 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:57 AM IST
विज्ञापन
Hearing on bail plea of seven agents on 22nd
बदायूं। अमर ज्योति यूनिवर्स लिमिटेड के निदेशकों और एजेंटों पर निवेशकों का करोड़ों रुपये लेकर भागने का आरोप है। इस मामले में सुनवाई करते हुए बुधवार को सेशन कोर्ट ने सात आरोपियों की जमानत अर्जी पर सुनवाई को टाल दिया तथा अगली तिथि 22 जुलाई निर्धारित की।
विज्ञापन


शहर के कामग्रान मोहल्ला निवासी अशद अहमद ने मीरा सराय स्थित अमर ज्योति कंपनी के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत के अलावा मैनेजर अमित, सुनील बाबू समेत कई एजेंटों और कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की विवेचना में एजेंट शोभित कुमार, नवीन शर्मा, विजेंद्र मौर्या, कमल बाबू, अवनीश कुमार, अरविंद मौर्या और अमित साह का नाम भी प्रकाश में आने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। इन आरोपियों की जमानत अर्जी पर सेशन कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने जमानत नहीं देते हुए सुनवाई की अगली तिथि 22 जुलाई निर्धारित की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed