फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health workers boycott work in Kheri

खीरी में स्वास्थ्य कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Sat, 10 Sep 2022 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Health workers boycott work in Kheri
एमसीएच विंग पर प्रदर्शन करते स्वास्थ कर्मी।
भाजपा पदाधिकारी की तहरीर सीएमएस के खिलाफ भी लिख लिया था मुकदमा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। भाजपा के ओयल मंडल अध्यक्ष और होमगार्ड के बीच मारपीट मामले में सीएमएस और वरिष्ठ फिजिशियन के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भड़क गए। घटना के अगले ही दिन शुक्रवार को नाराज जिला अस्पताल स्टाफ ने कार्य बहिष्कार कर दिया। बाद में जिले भर के सभी सीएचसी और पीएचसी के कर्मचारी भी शामिल हो गए।
तहसील प्रशासन से वार्ता विफल होने के बाद देर शाम डीएम ने नाइंसाफी न होने का आश्वासन दिया तो बहिष्कार खत्म किया गया।
बृहस्पतिवार को भाजपा नेता नीरज मिश्रा अपने बच्चे को अस्पताल दिखाने पहुंचे थे। इस दौरान ओपीडी कक्ष के बाहर ड्यूटी कर रहे होमगार्ड से उनकी मारपीट हो गई। इस दौरान नीरज मिश्रा का सिर भी फट गया था। सत्ता पक्ष का मामला होने के कारण पुलिस ने ओयल मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर सीएमएस, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आरएस मधौरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी से अस्पताल स्टाफ आक्रोशित हुआ। जिले भर में हड़ताल से कार्य बहिष्कार के कारण दवा लेने आए मरीज परेशान हुए। हालांकि इमरजेंसी सेवाएं जारी रखी गईं।
विज्ञापन

हड़ताल के चलते नहीं मिला इलाज, युवक की मौत
निघासन। तिकुनिया पीएचसी पर हड़ताल के चलते डॉक्टर न मिलने के कारण बीमार एक युवक को एंबुलेंस से निघासन सीएचसी रेफर किया गया। दोपहर करीब 12 बजे सीएचसी पहुंचने पर सीएचसी में इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉ. अनिल पटेल ने बताया मृत युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed