फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Health of children is deteriorating due to drop in temperature, four admitted

Bareilly News: तापमान में गिरावट से बच्चों की बिगड़ रही सेहत, चार भर्ती

Sat, 09 Nov 2024 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Health of children is deteriorating due to drop in temperature, four admitted
बरेली। मौसम तेजी से करवट ले रहा है। ठंड का असर भी दिखने लगा है। दिन में धूप की तपिश कम होने के साथ ही सुबह-शाम कोहरा और रात में ठंड का अहसास होने लगा है। ऐसे में सेहत के प्रति जरा सी बेपरवाही बच्चों पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में शुक्रवार को चार बच्चे भर्ती हुए।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप के मुताबिक बदलते मौसम में बुखार, निमोनिया के साथ ही खांसी-जुकाम के मरीज ओपीडी में बढ़ रहे हैं। ओपीडी में जांच के लिए पहुंच रहे बच्चों में कई में निमोनिया के लक्षण नजर आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है। शुक्रवार को 70 बच्चे जांच के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

इसमें 38 बच्चे बुखार की चपेट में रहे। 24 पेट दर्द और दस्त से पीड़ित रहे। उन्होंने बताया कि बदलते मौसम में खानपान सही न होने और सुबह-शाम ठंड होने के दौरान पहनावा अनुकूल न होने से बीमार होने की आशंका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि अगर बच्चे को बुखार हो रहा है तो उसे सिर्फ पैरासिटामॉल ही दें, दर्द या अन्य कोई दवा देने से पहले डॉक्टरों से परामर्श जरूर कर लें। क्योंकि डेंगू की चपेट में भी अब तक दो बच्चे मिले हैं। अगर दर्द की दवा बगैर जांच के खा लेंगे और डेंगू हुआ तो स्थिति घातक हो सकती है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed