फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   health

स्वाइन फ्लू से बरेली में पांचवीं मौत

Mon, 02 Mar 2015 12:53 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 02 Mar 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू से जिले के एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। रविवार को यहां एक मेडिकल कॉलेज से उसे दिल्ली ले जाया जा रहा था कि मुरादाबाद में ही उसने दम तोड़ दिया। शहर में स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या अब पांच हो गई है। आईवीआरआई की एक शोध छात्रा और धौराटांडा की रहने वाली अलीगढ़ मुस्लिम विवि की एक छात्रा में भी एच1 एन1 वायरस पाया गया है। दोनों को सर्विलांस टीम ने निगरानी में रखा है।
विज्ञापन

भोजीपुरा में रहने वाले 28 वर्षीय युवक को 25 फरवरी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में उसे मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया जहां से उसका सैंपल लखनऊ भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में एच1 एन1 वायरस की पुष्टि होने के बाद परिवार के लोग हेमराज को एम्स दिल्ली ले जा रहे थे मगर हेमराज ने मुरादाबाद में ही दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज में भर्ती आंवला के दिनेश की भी रविवार को मौत हो गई। सीएमओ विजय यादव के अनुसार उसे निमोनिया के साथ कई तरह का संक्रमण था। स्वाइन फ्लू की आशंका के चलते उसका सैंपल लिया गया था लेकिन रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू नहीं पाया गया।
विज्ञापन

आईवीआरआई की एक शोध छात्रा का नमूना  शुक्रवार को लखनऊ भेजा गया था। रविवार को लखनऊ पीजीआई से आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद छात्रा का इलाज शुरू कर दिया गया है। धौराटांडा की रहने वाली एक युवती की भी स्वाइन फ्लू टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। यह युवती अलीगढ़ मुस्लिम विवि की छात्रा है। पिछले दिनाें अलीगढ़ में स्वाइन फ्लू की दहशत से वह हॉस्टल खाली कर घर आ गई थी। दिक्कत बढ़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया था और उसके सैंपल जांच को भेजे गए थे। रविवार को जिला अस्पताल में आईवीआरआई की तीन अन्य छात्राएं भी अपनी स्वाइन फ्लू जांच कराने पहुंची लेकिन स्पष्ट लक्षण न पाए जाने पर उन्हें दवा देकर लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईवीआरआई में अलर्ट

आईवीआरआई में स्वाइन फ्लू का पहला मामला मिलने के बाद अलर्ट घोषित कर दिया गया है। यहां पहले भी एक वैज्ञानिक के सैंपल लिए गए थे लेकिन उसमें स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी। आईवीआरआई परिसर में सर्दी-जुकाम से पीड़ित लोगाें को मास्क लगाकर आने कहा गया है। कर्मचारियाें और छात्राें को सजग रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed